फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   When asked to turn off the washing machine, the daughter-in-law along with her brother beat up the father-in-law

वाशिंग मशीन बंद करने को कहा तो पुत्रवधू ने भाई के साथ मिलकर ससुर को पीटा

Fri, 11 Mar 2022 01:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:08 AM IST
विज्ञापन
When asked to turn off the washing machine, the daughter-in-law along with her brother beat up the father-in-law
झज्जर। शहर के सीता राम गेट में एक महिला और उसके भाई ने महिला के ससुर को वाशिंग मशीन बंद कर बाजार जाने की बात कहने पर बुरी तरह पीटा और स्टील की बोतल से सिर पर वार कर घायल कर दिया। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर हालत में बुजुर्ग को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर पुत्रवधू और उसके भाई के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शहर के वार्ड नंबर-3 स्थित सीताराम गेट के पास रहने वाले सतनारायण ने पुलिस को दी शिकयत में कहा कि उसके बेटे चंद्रशेखर की मौत हो चुकी है। सतनारायण ने बताया कि उनकी पुत्रवधू सुनीता का भाई नवीन घर आया था। दोनों को बाजार जाना था। इसी दौरान कपड़े धोने के लिए वाशिंग मशीन लगाई हुई थी। सुनीता वाशिंग चालू छोड़कर बाजार जा रही थी। इस बीच सतनारायण ने उसे टोकते हुए वाशिंग मशीन बंद कर बाजार जाने की बात कही तो सुनीता तैश में आई गई और भाई नवीन के साथ मिलकर ससुर के साथ मारपीट की। दोनों ने मिलकर लात-घूसों और थप्पड़ों व स्टील की पानी की बोतल से उनके सिर पर बुरी तरह चोटें मारी। पड़ोस के लोगों ने उन्हें तुरंत गंभीर अवस्था में पहले झज्जर नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। शहर थाना प्रभारी कर्मबीर सिंह ने बताया कि आरोपी पुत्रवधू सुनीता और उसके भाई नवीन के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed