फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Wheat crop is getting damaged due to rising temperature

Jhajjar-Bahadurgarh News: तापमान बढ़ने से गेहूं की फसल को हो रहा नुकसान

Fri, 10 Mar 2023 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Mar 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Wheat crop is getting damaged due to rising temperature
बादली। मौसम में अचानक आया बदलाव किसानों को परेशान कर रहा है। तापमान में अचानक वृद्धि होने से गेहूं की फसल के लिए मौसम प्रतिकूल बन गया है। फिलहाल फसल के लिए मौसम में जितनी नमी और ठंड की जरूरत है, स्थिति वैसी नहीं है। आधा मार्च शेष है और मौसम अचानक बदल गया है। वातावरण से ठंड अब गायब है। मौसम का यह बदला रुख किसानों का मिजाज बिगाड़ रहा है।
विज्ञापन

अभी से दिन का तापमान 31 डिग्री से ऊपर चला गया है। जो गेहूं की फसल के लिए अच्छा साबित नहीं हो रहा। कई स्थानों पर अगेती फसल में अभी से धौलापन आने लगा है। इस बार क्षेत्र में काफी रकबे में गेहूं की पछेती बिजाई हुई है। काफी रकबे में तो किसानों ने अभी 52 दिन की सिंचाई ही की है। अभी से यदि तापमान इस तरह बढ़ता रहा तो गेहूं की फसल के लिए स्थिति अधिक विकट हो जाएगी। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक फिलहाल दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा है। रात का तापमान भी अब धीरे-धीरे प्रतिकूल हो रहा है। दिन में सूर्य की तेज धूप से ठंड गायब है। मौसम में नमी भी लगातार घट रही है। इस स्थिति से किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

किसान धर्मबीर, पवन, रामबीर, सावन और दीपक का कहना है कि जलभराव के चलते सरसों की समय पर बिजाई न होने के कारण काफी किसानों ने गेहूूं की फसल की बिजाई की थी, लेकिन खरीफ सीजन में नुकसान पहुंचा चुका मौसम अब रबी फसल के लिए भी संकट खड़ा कर रहा है। कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल जिस तरह से दिन का तापमान एकाएक बढ़ा है वह गेहूं की फसल के लिए अच्छा संकेत नहीं है। सबसे ज्यादा नुकसान गेहूं की पछेती खेती को हो रही है जोकि समय से पहले बढ़े तापमान का शिकार हो रही है। ऐसे में गेहूं का दाना अच्छी तरह से तैयार होने से पहले ही पक जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed