फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Wheat arrivals rise in Bahadurgarh and Asauda; procurement picks up pace.

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ और आसौदा में गेहूं की आवक बढ़ी, खरीद में तेजी

Wed, 15 Apr 2026 09:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 15 Apr 2026 09:57 PM IST
विज्ञापन
Wheat arrivals rise in Bahadurgarh and Asauda; procurement picks up pace.
-फोटो 89 : बहादुरगढ़ मंडी में फड़ पर रखे गेहूं के कट्टे। संवाद
बहादुरगढ़। अनाज मंडियों में इस बार गेहूं की आवक में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। 15 अप्रैल तक बहादुरगढ़ और आसौदा मंडी में कुल 1 लाख 4 हजार 790 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है जो पिछले साल के मुकाबले 45,773 क्विंटल अधिक है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ मंडी में 15 अप्रैल को 615.5 क्विंटल गेहूं की आवक दर्ज की गई जबकि आसौदा मंडी में यह आंकड़ा 5872 क्विंटल रहा। दोनों मंडियों में कुल मिलाकर 6487.5 क्विंटल गेहूं की आवक हुई जो पिछले वर्ष के मुकाबले ज्यादा है।
विज्ञापन

खरीद की बात करें तो 15 अप्रैल तक कुल 68,183 क्विंटल गेहूं की सरकारी खरीद हो चुकी है। वहीं उठान की रफ्तार अभी भी धीमी बनी हुई है। अब तक कुल 21,056 क्विंटल गेहूं का उठान किया गया है, जो कुल खरीद का करीब 30.88 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को उठान की धीमी प्रक्रिया के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आढ़तियों कालू और विजय, किसानों सुखबीर सिंह व जगदीश का कहना है कि यदि उठान में तेजी लाई जाए तो मंडियों में जाम की स्थिति से राहत मिल सकती है।

मंडी में भारी मात्रा में गेहूं पहुंच रहा है। लगातार बिक्री जारी है। उठान प्रक्रिया में तेजी लाई जा रही है। जल्द ही दोनों मंडियों से गेहूं का उठान कराया जाएगा और उसे गोदाम में भिजवाया जाएगा।

- सपना, एएफएसओ, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed