फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Wheat and mustard crops fell due to strong winds

Jhajjar-Bahadurgarh News: तेज हवाओं से गिरी गेहूं व सरसों की फसल

Sun, 03 Mar 2024 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 03 Mar 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Wheat and mustard crops fell due to strong winds
झज्जर। उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर शनिवार को मौसम परिवर्तन के साथ देखने को मिला। तेज हवाओं ने शनिवार को खेतों में खड़ी गेहूं व सरसों की फसल को बिछा दिया। इससे किसानों को नुकसान हुआ है। दिन का अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 13 डिग्री दर्ज किया गया। इसकी वजह से प्रदेश के अधिकतर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं के अलावा अनेक स्थानों पर ओलावृष्टि देखने को मिलीं। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में एक सशक्त पश्चिमी विक्षोभ अपने शबाब पर है। इसके चलते मैदानी राज्यों पंजाब, राजस्थान, हरियाणा एनसीआर दिल्ली के आसपास के इलाकों में पिछले 24 घंटों से जबरदस्त तरीके से मौसम में बदलाव देखने को मिला। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज गति की हवाएं चलने के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed