{"_id":"642b2139f51807f0020d32c4","slug":"welcome-to-the-daughters-involved-in-getting-the-gold-medal-in-kabaddi-jhjhar-news-c-17-1-112987-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: कबड्डी में स्वर्ण पदक दिलाने में शामिल बेटियों का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: कबड्डी में स्वर्ण पदक दिलाने में शामिल बेटियों का स्वागत
Tue, 04 Apr 2023 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 04 Apr 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिले के बिरधाना गांव की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आने वाले समय में गांव होनहार बेटियों के नाम से जाना जाएगा। महेंद्रगढ़ जिले में आयोजित हुई 69वीं नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप के सीनियर वर्ग में बिरधाना की उभरती खिलाड़ी सिमरन तोगड़िया व अंतिम तोगड़िया सिंह ने 40 साल बाद स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई। गांव पहुंचने पर दोनों बेटियों का जोरदार स्वागत किया गया।
सोमवार को जैसे ही ग्रामीणों ने दोनों बेटियों व उनके इंटरनेशनल कोच सुमन सहरावत के गांव में पहुंचने की सूचना मिली तो ग्रामीणों ने उन्हें ढोल-नगाड़ों के साथ खुली जीप में स्वागत स्थल तक लाया। गांव में पहुंचने पर सबसे पहले दोनों बेटियों ने प्राचीन शिव मंदिर में जाकर प्राकृतिक शिवलिंग के समक्ष मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। स्वागत स्थल पर उन्हें जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना, सरपंच मंजीत दहिया उर्फ भोला पहलवान, पूर्व पार्षद सीमा दहिया, हवा सिंह दहिया, दलजीत उर्फ छोटू ठेकेदार, महेंद्र पहलवान, मास्टर रामचंद्र शर्मा आदि ग्रामीणों व खेल प्रेमियों ने फूल व नोटों की माला पहनाई और चांदी का मुकुट पहनाकर उन्हें आशीर्वाद दिया।