फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Wedding season begins: More than 100 marriages will take place on January 22

शादियों का सीजन शुरू : 22 जनवरी को होंगी 100 से अधिक शादियां

Wed, 17 Jan 2024 09:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 17 Jan 2024 09:28 PM IST
विज्ञापन
Wedding season begins: More than 100 marriages will take place on January 22
बहादुरगढ़। शादियों का सीजन शुरू हो गया है, मंगलवार से शहनाई फिर बजनी शुरू हो गई। 15 दिसंबर से तारा डूबने की वजह से शादियों के मुहूर्त नहीं थे। इस बार 22 जनवरी और 29 फरवरी का मुहूर्त खास बना हुआ है। इन दो मुहूर्त पर 100 से अधिक शादियां होंगी। इसके साथ ही आतिशबाजी का दौर भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य प्रवीण शास्त्री ने बताया कि 16 जनवरी से 6 मार्च तक शादियों के कई बड़े मुहूर्त हैं। इसके बाद नवंबर में ही शादियों के बड़े मुहूर्त होंगे। हर मुहूर्त पर बहादुरगढ़ में वाटिका, होटल, बैंक्वेट और गार्डन में काफी बुकिंग हैं। इस बार दो दिन खास हैं। एक तो 22 जनवरी को अयोध्या में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा होगी तो दूसरा 29 फरवरी। दोनों दिनों में काफी संख्या में शादियां होने का अनुमान है। इस दिन को आम जन अपने-अपने तरीके से यादगार बनाना चाहते हैं। 29 फरवरी, यह तिथि हर चार साल बाद आती है। ऐसा संयोग भी कम होता है कि इस तिथि पर शादियों का शुभ मुहूर्त भी हो। नाहरा-नाहरी रोड पर बैंड संचालक विनोद कुमार के अनुसार, इस बार काफी अच्छी बुकिंग हैं। हर मुहूर्त पर अच्छा रिस्पांस है।
विज्ञापन


खूब हो रही आतिशबाजी
दरअसल, दिल्ली प्रदूषण कंट्रोल कमिटी (डीपीसीसी) की तरफ से पटाखों की बिक्री, स्टोरेज, जलाने आदि पर लगी रोक 1 जनवरी 2024 को खत्म हो गई है। ऐसे में पटाखों की बिक्री बाजार में हो रही है। हालांकि ग्रेप के तहत आतिशबाजी पर रोक है। इसके बावजूद लोग आतिशबाजी की तैयारियां कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कब-कब हैं शुभ मुहूर्त
जनवरी : 17, 20, 21, 22, 27, 28, 29, 30 व 31
फरवरी : 1, 2, 4, 6, 7, 8, 12, 14, 18, 19, 23, 24, 25, 26, 27 28 व 29
मार्च : 1, 2, 3, 4, 5 और 6

-फोटो 51 : लाल चौंक पर सजाई गई दूल्हे की कार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed