फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Weather defeated, Sarwar also left

Jhajjar-Bahadurgarh News: मौसम ने दी मात, सरवर ने भी छोड़ा साथ

Sun, 02 Apr 2023 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 02 Apr 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Weather defeated, Sarwar also left
झज्जर/बेरी। बारिश किसानों का पीछा नहीं छोड़ रही। दो दिन से हो रही बारिश से किसान परेशान थे ,शनिवार की सुबह मौसम खुला तो कुछ राहत मिली लेकिन शाम को हुई बारिश फिर से किसानों की फसलों पर आफत बनकर टूटी। उधर किसान फसलों के नुकसान का मुआवजा लेने के लिए पंजीकरण कराने किसान भवन पहुंच रहे हैं, लेकिन सरवर भी साथ नहीं दे रहा। उधर मुआवजे के नुकसान के आवेदन के लिए पोटर्ल न चलने से भी किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह को मौसम खुला तो किसानों ने कुछ राहत की सांस ली लेकिन शाम को कई स्थानों पर बारिश होने से फिर से खेतों में पानी भर गया। उधर शनिवार को छुट्टी होने के बावजूद भी काफी संख्या में किसान अपनी फसल का पंजीकरण करवाने के लिए किसान सदन पहुंचे । प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अपने आवेदन किए। कृषि अधिकारियों ने बताया की करीब 10 हजार आवेदन पहले ही जमा हो चुके हैं और नए करीब छह हजार आवेदन किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किए हैं । वही क्षतिपूर्ति पोर्टल,मेरा फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर किसानों को सर्वर डाउन होने कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और घंटों इंतजार करने के बावजूद भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किसानों की फसल का नहीं हो रहा । वहीं प्रशासन की ओर से कहा गया है कि किसानों को फसल का मुआवजा तभी दिया जाएगा जब वे अपनी फसल का पोर्टल पर पंजीकरण करवा लेगे, लेकिन सर्वर डाउन होने के कारण किसानों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान सुरेंद्र , सोमबीर , दिनेश , मक्खन लाल , नरेश पाल, सुरेश चंद्र ,मनोहर , प्रेमचंद ने बताया कि बारिश ने किसानों की कमर को तोड़ कर रख दिया है पोर्टल पर खराब फसल का पंजीकरण सर्वर डाउन होने के कारण हो नही रहा है। उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा मिलने की नही उम्मीद लग रही है । किसान को दोहरी मार का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


नमीं के कारण नहीं हुई गेहूं की खरीद
शहर के अनाज मंडी में गेहूं खरीद के पहले दिन 12 किसानों की ओर से 573 क्विंटल गेहूं लाया गया लेकिन नमी ज्यादा होने के कारण गेहूं की खरीद नहीं हुई । शनिवार को हैफेड एजेंसी की ओर से गेहूं की खरीद होनी थी लेकिन नमी ज्यादा होने के कारण गेहूं की खरीद नहीं हुई है। गेहूं की फसल को अनाज मंडी में बने शेड के नीचे रखा गया है । 117 क्विंटल जौ लेकर किसान पहुंचे हैं अब तक 1327 जौ की फसल अनाज मंडी में पहुंच चुका है। जिसका प्राइवेट तौर पर खरीद आढ़तियों ने की है।शनिवार को करीब 74 क्विंटल सरसों तीन किसान लेकर पहुंचे हैं और अब तक कुल 556 क्विंटल सरसों अनाज मंडी में पहुंच चुकी है लेकिन खरीद नहीं होने के कारण सरसों को अनाज मंडी में बने शेड के नीचे रखी हुई है। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान सतबीर सिंह मल्हान ने बताया की गेहूं की आवक आगामी दिनों में बंपर मात्रा में आने की उम्मीद जताई जा रही है । उन्होंने बताया कि मौसम के खराब होने के कारण गेहूं की आवक अभी धीमी गति से आ रही है। मार्केट कमेटी सचिव विजय सिंह ने बताया कि
विज्ञापन
विज्ञापन

अनाज मंडी में गेहूं सरसों की फसल आनी शुरू हो गई है मंडी प्रबंधन की ओर से पूरी व्यवस्था किसानों के लिए कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed