फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   We were shouting, Deepak was waving the car... and then it was all over

Jhajjar-Bahadurgarh News: हम चिल्ला रहे थे, दीपक गाड़ी लहरा रहा था...और फिर सब खत्म हो गया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
We were shouting, Deepak was waving the car... and then it was all over
खानपुर कलां ​​स्थित भगत फूल सिंह ममोरियल महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचाराधीन स्कॉर्पियो हा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक/गोहाना। भावड़ में शुक्रवार देर शाम पौने छह बजे हुए सड़क हादसे मेंं बड़ी लापरवाही सामने आई है। पांच दोस्तों को खो चुके खिड़वाली के घायल मोहित ने बताया कि हादसा गाड़ी चला रहे दीपक की लापरवाही से हुआ।
अगर वह गाड़ी धीमे चलाता तो आज पांचों दोस्त साथ होते। मोहित का इलाज खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। प्रत्यक्ष दर्शियोें और एसीपी राहुल देव का भी कहना है कि हादसा तीव्र गति के कारण हुआ है।
विज्ञापन

मोहित ने बताया कि 13 फरवरी को वह घुसकानी निवासी रोहित उर्फ गोलू, सागर, खिड़वाली के अंकुश, दीपक, साहिल और अंकित जिंदराण निवासी दोस्त अजय की बुआ के भात में गांव भावड़ गए थे। भात की रस्म पूरी करने के बाद सभी घर लौट रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कॉर्पियो दीपक चला रहा था। उसने भावड़ से निकलते ही गाड़ी को तेज रफ्तार के साथ लापरवाही से चलाना शुरू कर दिया। गाड़ी को इधर-उधर लहरा रहे दीपक को उसने और अन्य दोस्तों ने ऐसा करने से मना किया। गाड़ी को सही से चलाने के लिए कहा मगर वह नहीं माना।
जब वह गांव घड़वाल के पास पहुंचे तो गाड़ी पीपल के पेड़ से टकरा गई। इससे सभी गंभीर घायल हो गए। उसने बताया कि अस्पताल ले जाते समय उसने अपने दोस्त रोहित उर्फ गोलू, अंकुश, दीपक, साहिल, सागर को खो दिया। उनकी रास्ते में ही मौत हो गई।

खानपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे तो दाखिल कर लिया लेकिन अंकित को रोहतक रेफर कर दिया। मोहित ने कहा कि अगर दीपक मान जाता तो वह अपने दोस्तों को नहीं खोता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed