फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   We have to fight to save public sentiment: Deepender Hooda

जनभावना को बचाने की लड़ाई लड़नी है : दीपेंद्र हुड्डा

Sun, 11 Feb 2024 02:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 11 Feb 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
We have to fight to save public sentiment: Deepender Hooda
झज्जर हलके में बूथ कमेटियों की बैठक को संबोधित करते सांसद दीपेन्द्र हुड्डा।
झज्जर। राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने बूथ कार्यकर्ताओं को चुनाव की कमान सौंपते हुए कहा कि बूथ कार्यकर्ता लोगों तक पहुंचे और कांग्रेस सरकार द्वारा पूर्व में कराए गए कार्य और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी दे।
विज्ञापन

वह शनिवार को रेवाड़ी रोड पर झज्जर हलके के बूथ कमेटियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन एवं अध्यक्षता विधायक गीता भुक्कल ने किया। सांसद ने कहा कि अपने आप को हुड्डा मानकर चुनाव प्रचार में जुट जाए। इस चुनाव में हरियाणा की जनभावना को बचाने की लड़ाई लड़नी है। इस चुनाव में हर तरह के षड्यंत्र और साजिशें रची जाएंगी, लेकिन इनको नाकाम करने में बूथ कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी सबसे ज्यादा है। मेहनत खाली नहीं जाएगी, रंग लेकर आएगी। दीपेंद्र हुड्डा ने आगामी 25 फरवरी को झज्जर में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय रैली का भी न्यौता दिया। इस अवसर पर झज्जर हलके में ‘घर घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस’ अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई। इस अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता प्रत्येक गांव, प्रत्येक घर जाकर कांग्रेस पार्टी की उपलब्धि एवं मौजूदा गठबंधन सरकार की नाकामियों के बारे में बताएंगे। उन्होंने बूथ कमेटियों को आज से ही युद्ध स्तर पर चुनावी तैयारियों में जुटने और वोट पड़ने तक अपना बूथ संभालने का निर्देश दिया। इस अवसर पर विधायक डॉ. रघुबीर कादयान, विधायक गीता भुक्कल, विधायक कुलदीप वत्स, पूर्व मंत्री राव नरेंद्र, अनिल यादव, वीरेंद्र दरोगा, रामअवतार गहलावत, संजय यादव, जिला पार्षद अमित भोलू भदानी मौजूद रहे।
विज्ञापन


भाषण देते समय दीपेंद्र और गीता की आंखें नम
जिस समय विधायक गीता भुक्कल भाषण दे रही थी तो उन्होंने पिछली बार लोकसभा चुनाव में सासंद दीपेंद्र हुड्डा की हार के बारे में बोला। यह बोलते हुए गीता भुक्कल और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा की आंखें भर आई। गीता भुक्कल ने कहा कि उस समय जब परिणाम आए तो हमें यकीन नहीं हुआ। हम सब रोये थे। हमें बहुत दुख हुआ था। हमारा नेता हमारे, हम उस दिन रोये थे, क्योंकि एक शरीफ व्यक्ति जिसने अपना जी जान आप लोगों के लिए लगा दिया। हम यह धोखा इस बार नहीं होने देंगे। हर बूथ पर आपकी लड़ाई लड़ते हुए उस अन्याय का बदला लेने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed