{"_id":"5d321ba78ebc3e6cc60b34fc","slug":"water-supply-jhajhar-jhjhar-news-rtk5059066109","type":"story","status":"publish","title_hn":"42 करोड़ की लागत से सुधरेगी 21 गांवों की पेयजल व्यवस्था : धनखड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
42 करोड़ की लागत से सुधरेगी 21 गांवों की पेयजल व्यवस्था : धनखड़
विज्ञापन
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मंत्री ओपी धनखड़
- फोटो : Jhjhar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने शुक्रवार को बादली विधानसभा क्षेत्र के गांव कोट, डावला, चांदोल, अहरी और सौंधी में ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए बताया कि पेयजल की समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए हलके के 21 गांवों में 42 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से इन कार्यों के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। इसके अलावा पेयजल आपूर्ति की समुचित व्यवस्था करने के लिए 25 गांवों में लगभग साढ़े 18 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न कार्य प्रगति पर हैं। इस अवसर हिसार कृषि विवि प्रबंधन बोर्ड सदस्य आनंद सागर, बिजेंद्र मांडौठी, कुलाना मंडल अध्यक्ष विनोद भटेड़ा, बादली मंडल अध्यक्ष विनोद बाढ़सा,अशोक, रविंद्र, पंचायत प्रतिनिधि सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
शहरी तर्ज पर होगी स्वच्छ पेयजल आपूर्ति
कृषि मंत्री धनखड़ ने कहा कि बादली कलस्टर के तहत बुपनिया, शाहपुर मलिक, देशलपुर, जरदकपुर, लगरपुर, लोहट, देवरखाना, मुंडाखेड़ा, ईस्माईलपुर, बाढ़सा, माजरी, गोयला कलां, खेड़का गुजर, गुभाना, गंगड़वा, लुकसर, दरियापुर, में लगभग 34 करोड़ 49 लाख रुपये की लागत से पेेयजल आपूर्ति से संबंधित होने वाले प्रोजेक्ट के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। बादली और एमपी माजरा गांव को स्वर्ण जयंती महाग्राम योजना में शामिल किया गया है। इसके लिए सरकार द्वारा अलग से बजटीय प्रावधान किया गया है।
बजट खर्च का ब्योरा
कृषि मंत्री ने बताया कि निमाणा गांव में एक करोड़ 10 लाख 81 हजार 300, सौंधी गांव में एक करोड़ 32 लाख, 90 हजार, 680 रुपये, पेलपा में दो करोड़, 19 लाख, 37 हजार, 880 रुपये, जहांगीरपुर में एक करोड़ 85 लाख 96 हजार, 280 से पाइप लाइन और 46 लाख 17 हजार 112 रुपये की लागत से वाटर वर्क्स का जीर्णोद्घार कार्य होगा। उन्होंने बताया कि यह सभी प्रोजेक्ट मंजूर हो गए हैं। इन पर जल्द ही कार्य शुरू होगा और अगले पांच-छह माह में कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उपरोक्त सभी पेयजल आपूर्ति के प्रोजेक्ट पूरे होने पर इन गांवों मे शहरी तर्ज पर स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति होगी।