फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Water filled streets due to sewer overflow in Devnagar

Jhajjar-Bahadurgarh News: देवनगर में सीवर ओवरफ्लो होने से सड़कों पर भरा पानी

Thu, 11 Jan 2024 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 11 Jan 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Water filled streets due to sewer overflow in Devnagar
-फोटो 53 : देव नगर कॉलोनी की गली में फैला सीवर का गंदा पानी।
बहादुरगढ़। झज्जर रोड स्थित देवनगर के लोग सीवर ओवरफ्लो होने की समस्या से परेशान हैं। संबंधित विभाग को शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। नरेशान लोगों ने चेताया है कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। अनेक बार समस्या को लेकर विभाग के अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं।
विज्ञापन

देव नगर कालोनी में सबसे ज्यादा समस्या गली नंबर 5 में है। यहां सीवर ओवरफ्लो होने से गली में गंदगी रहती है। इसकी वजह से न लोगों का निकलना भी मुश्किल है। दूषित पानी के बीच से बच्चे, महिलाओं और बुजुर्गों को गुजरना पड़ता है। इससे बीमारियां फैलने का खतरा भी बना हुआ है। यहां के निवासी धर्मपाल, प्रदीप, डा. भूदेव समेत अन्य ने बताया कि यह समस्या पिछले काफी समय से गहराई हुई है। वे कई बार विभाग के अधिकारियों को भी समस्या से अवगत करवा चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि गली का सीवरेज सिस्टम ठप हो चुका है। उन्होंने नगर परिषद और जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से भी समस्या का जल्द से जल्द स्थाई समाधान करने की मांग की है और समाधान नहीं होने पर विभाग के कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। लोगों के बढ़ते रोष के बाद विभाग के कर्मचारियों द्वारा वैकल्पिक तरीके से मोटर के जरिये सीवर का पानी निकाला जा रहा है।
विज्ञापन

वर्जन...
समस्या के स्थाई समाधान के लिए हर संभव प्रयास कर चुके है। यहां तक कि वे विधायक राजेंद्र सिंह जून के साथ इस समस्या के समाधान के लिए चंडीगढ़ विभाग के कार्यालय के भी चक्कर लगा चुके हंै। मगर अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे। उन्होंने चेताया कि अगर जल्द समस्या समाधान नहीं हुआ तो सख्त कदम उठाने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-बलराम दलाल उर्फ मिंटू पहलवान, पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed