फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Ward 1's street will be developed with Rs 20 lakh

Jhajjar-Bahadurgarh News: 20 लाख रुपये से वार्ड एक की गली का होगा विकास

Fri, 25 Aug 2023 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 25 Aug 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Ward 1's street will be developed with Rs 20 lakh
झज्जर। शहर के वार्ड नंबर एक के विकास कार्य के लिए सरकार की ओर से करीब सवा साल बाद 20 लाख रुपये का बजट दिया गया है। बजट से एक गली का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए टेंडर भी हो चुके हैं। उधर, वार्ड के पार्षद का कहना है कि यह बजट काफी कम है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर एक की गलियां मुख्य सड़क से नीचे होने के कारण जल निकासी का कोई साधन नहीं है। इससे गलियों में हमेशा पानी भरा रहता है। वहीं, वार्ड वासियों का जीना मुहाल हो गया है। वार्ड की सीवरेज व्यवस्था भी बदहाल बनी हुई है। यहां हमेशा सीवर जाम की समस्या बनी रहती है। वार्ड वासियों ने बताया कि कई बार नगर परिषद कार्यालय के चक्कर काट चुके हैं, लेकिन सीवर की व्यवस्था की हालत बाद से बदतर बनी हुई है। वार्ड से पूर्व पार्षद महावीर गुर्जर ने बताया कि सरकार और नगर परिषद की ओर से वार्ड एक के विकास के लिए करोड़ों की राशि दी जानी चाहिए, ताकि वार्ड का चहुंमुखी विकास हो सके। मौजूदा वार्ड पार्षद ज्योति का कहना है कि 20 लाख की राशि ऊंट के मुंह में जीरे के समान है, क्योंकि वार्ड की जनसंख्या करीब 6 हजार है।
विज्ञापन


वार्ड वासियों ने बताया कि बारिश के समय सबसे ज्यादा समस्या का सामना करना पड़ता है, क्योंकि गलियों व घरों में घुटनों तक पानी बारिश के दौरान भर जाता है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर कोई भी व्यवस्था वार्ड के सुधारीकरण के लिए नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वार्ड एक के लोगों की प्रतिक्रियाएं

वार्ड के लोग कई परेशानी का सामना कर रहे हैं। गलियों में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं है। इससे यहां हमेशा पानी भरा रहता है। साथ ही सीवर की भी समस्या बनी रहती है। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कई बार नगर परिषद के चक्कर काट चुके हैं, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।



-राजकुमार, वार्ड निवासी

बारिश के दिनों में पेयजल आपूर्ति के साथ गंदा पानी आता था, लेकिन अब पानी ठीक आ रहा है। बारिश के दौरान गलियों में जलभराव की स्थिति बनी रहती है। इसका समाधान होना चाहिए।




-संतोष देवी, वार्ड निवासी

वार्ड के लोग सीवर जाम होने की समस्या से परेशान हैं। प्रशासन की ओर से जल्द से जल्द इसका समाधान होना चाहिए। वार्ड में सफाई कर्मचारी कभी कभार ही आते हैं। इससे नालियां गंदगी से अट जाती हैं, नालियों की लगातार सफाई होनी चाहिए।



-भरपाई, वार्ड निवासी

वर्जन:


वार्ड में सफाई व्यवस्था को लेकर प्रतिदिन सफाई कर्मचारी जा रहे हैं और यदि कोई समस्या है तो जल्द ही दूर करवा दिया जाएगा।

मनदीप, एमई नगर परिषद झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed