Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   War effect: Gas cylinders become more expensive, bookings will be done only after 25 days of refill

युद्ध का असर : गैस सिलिंडर महंगे, रिफिल के 25 दिन बाद ही होगी बुकिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
War effect: Gas cylinders become more expensive, bookings will be done only after 25 days of refill
07jjrp01- गैस एजेंसी के बाहर सिलिंडर सप्लाई को लेकर जानकारी लेते उपभोक्ता। संवाद
झज्जर/बहादुरगढ़।
विज्ञापन

घरेलू गैस सिलिंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए हैं जबकि कमर्शियल गैस सिलिंडर के लगभग 120 रुपये बढ़े हैं। खाड़ी देशों में युद्ध के कारण ईंधन की आपूर्ति मांग के अनुसार नहीं हो रही। अब सिलिंडरों की बुकिंग रिफिल के 25 दिन बाद करनी शुरू कर दी गई है।
गैस एजेंसी संचालक रमेश वाल्मिकी का कहना है कि युद्ध को देखते हुए गैस एजेंसियों पर सप्लाई कम आ रही है। उपभोक्ताओं को लौटना पड़ रहा है। जिले में लगभग 8 लाख उपभोक्ताओं पर बढ़े दाम का असर होगा और 4 करोड़ 80 लाख रुपये आर्थिक बोझ बढ़ गया है।
विज्ञापन

कंपनी ने तत्काल प्रभाव से दो सिलिंडरों के बीच 25 दिन का लॉक इन पीरियड लागू कर दिया है। बताया जा रहा है कि वर्तमान युद्ध की स्थितियों को देखते हुए सप्लाई चैन प्रभावित न हो, इसके लिए यह अस्थायी कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकसर युद्ध या संकट के दौरान आम जनता में पैनिक स्थिति बन जाती है और गैस सिलिंडरों की बुकिंग कराने की प्रवृत्ति बढ़ जाती है। ऐसे में एलपीजी की तरफ से गैस एजेंसियों पर 25 दिन का प्रतिबंध के नोटिस लगा दिए गए हैं।

शादियों का चल रहा सीजन, खपत ज्यादा
इस समय शादियों का सीजन चल रहा है और खपत भी ज्यादा होती है। दुकानों पर भी घरेलू व कमर्शियल गैस सिलिंडर का प्रयोग हो रहा है। लोग गैस एजेंसियों पर नियमित रूप से सिलिंडर भरवाने के लिए आ रहे हैं लेकिन मांग के अनुसार सप्लाई नहीं आ रही। हाथोंहाथ ही घरेलू गैस सिलिंडर को लोग बुक कराकर ले जा रहे हैं।
बॉक्स
पहले से ही रसोई का खर्च बढ़ा हुआ है और अब गैस के दाम बढ़ने से और परेशानी होगी। गैस सिलेंडर महंगा होने से अब रसोई का बजट संभालना और कठिन हो जाएगा।
-सुदीक्षा अहलावत, बैंक कॉलोनी
सब्जियां, दाल और अन्य जरूरी सामान पहले ही महंगे हो चुके हैं। ऐसे में गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने से आम परिवारों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। महंगाई पीछा नहीं छोड़ रही है।
-रेखा, रामनगर
महीने में एक से ज्यादा सिलिंडर लग जाता है। ऐसे में हर बार बढ़ी कीमत चुकानी पड़ती है जिससे परिवार का बजट प्रभावित होता है। महंगाई लगातार बढ़ रही है लेकिन आमदनी उसी अनुसार नहीं बढ़ रही। गैस के दाम बढ़ने से रसोई का खर्च और बढ़ेगा।
-बबीता, सेक्टर-6
सरकार को आम लोगों की परेशानी को देखते हुए गैस सिलिंडर के दामों पर नियंत्रण करना चाहिए ताकि मध्यम और गरीब वर्ग को राहत मिल सके। महंगाई से जीना मुश्किल होता जा रहा है। घर चलाना भी आसान नहीं है।
-पूनम भारद्वाज, बराही फाटक

वर्जन
फिलहाल गैस सिलिंडरों की कमी नहीं है। कंपनियों ने सिलिंडर बुक कराने की अवधि निर्धारित कर दी गई है। नियमित रूप से चेकिंग की जा रही है। फिलहाल कोई कालाबाजारी का मामला सामने नहीं आया है। यदि कोई ऐसा करता है तो कार्रवाई की जाएगी।

-आदित्य कौशिक, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक
झज्जर और बहादुरगढ़ में गैस सिलिंडर रेट
पहले घरेलू गैस सिलिंडर का दाम 834 रुपये था जो अब बढ़कर 894 हो गया है। झज्जर में कमर्शियल गैस सिलिंडर का दाम 1750 रुपये था जो बढ़कर 1870 हो गया है। बहादुरगढ़ में कमर्शियल गैस सिलिंडर का दाम 1540 था जो बढ़कर 1655 हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed