फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   wanted crimanl arrest

चौहरे हत्याकांड का इनामी अपराधी गोलू गिरफ्तार

Tue, 22 Sep 2015 12:58 AM IST
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो Updated Tue, 22 Sep 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन

इस्सरहेड़ी के जलघर के नजदीक चार युवकों के शवों को कार में जलाने की वारदात में शामिल रहे 25 हजार के इनामी  अपराधी मितराऊ निवासी धर्मेंद्र उर्फ गोलू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालांकि मामले के तीन आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से फरार हैं।

विज्ञापन


गौर हो कि एक आरोपी को दिल्ली पुलिस ने कुछ दिनों पहले ही काबू किया था। थाना सदर में डीएसपी अजीत सिंह ने बताया कि इस चौहरे हत्याकांड को रंजिश के चलते अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन


मरने वालों में तीन मितराऊ व एक समसपुर दिल्ली का रहने वाला था। वारदात को अंजाम देने के मामले में कई लोगों पर केस दर्ज हुआ था। उनमें से दो महिलाओं सहित 14 आरोपियों को विभिन्न धाराओं के तहत पहले ही गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें चार नाबालिग भी शामिल हैं। डीएसपी ने बताया कि जिस आरोपी धर्मेंद्र पर इनाम भी रखा हुआ था। वहीं इस मामले में फरार चल रहे रवींद्र उर्फ भोलू, गोपाल उर्फ पाले पर 50-50 हजार रुपये का इनाम भी रखा हुआ है।

इन युवकों को उतरा था मौत के घाट
गांव मितराऊ में रंजिश के चलते नव वर्ष पर चार युवकों जिनमें संदीप, सुधीर, मनीष व दीपक की उस समय गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी, जब वे चारों कार में सवार होकर नववर्ष की पार्टी मनाकर घर लौट रहे थे। बीच रास्ते में उन्हें रोक लिया था और बाद में चारों युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

यहां जलाये थे शव
चारों युवकों की हत्या के बाद हत्यारोपी उनके शवों को इटियोस गाड़ी की पिछली सीट व डिग्गी में डालकर गांव ईस्सरहेड़ी के जलघर के नजदीक खाली पड़ी सुनसान जगह पर लेकर आए। यहां उनके शवों को कार सहित आग के हवाले कर दिया। शवों की पहचान नहीं हो पा रही थी केवल कंकाल ही दिखाई दे रहे थे।


बाद में थाना सदर पुलिस ने कार के चेसिस नंबर के आधार पर कार के मालिक की पहचान की। बाद में पूछताछ के आधार पर मृतकों की पहचान कुछ समय बाद ही हो गई थी। इस चौहरे हत्याकांड को लेकर थाना सदर व दिल्ली पुलिस के बीच कार्रवाई को लेकर भी मामला उलझता रहा था। बाद में थाना सदर पुलिस ने ही यहां पर केस दर्ज कर जांच शुरू की थी और कई आरोपियों को हत्याकांड के मामले में गिरफ्तार भी कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed