{"_id":"d4944bb247e9714ec9681ba5f1f9ce8a","slug":"wanted-crimanl-arrest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौहरे हत्याकांड का इनामी अपराधी गोलू गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौहरे हत्याकांड का इनामी अपराधी गोलू गिरफ्तार
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्सरहेड़ी के जलघर के नजदीक चार युवकों के शवों को कार में जलाने की वारदात में शामिल रहे 25 हजार के इनामी अपराधी मितराऊ निवासी धर्मेंद्र उर्फ गोलू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालांकि मामले के तीन आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से फरार हैं।
विज्ञापन
गौर हो कि एक आरोपी को दिल्ली पुलिस ने कुछ दिनों पहले ही काबू किया था। थाना सदर में डीएसपी अजीत सिंह ने बताया कि इस चौहरे हत्याकांड को रंजिश के चलते अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन
मरने वालों में तीन मितराऊ व एक समसपुर दिल्ली का रहने वाला था। वारदात को अंजाम देने के मामले में कई लोगों पर केस दर्ज हुआ था। उनमें से दो महिलाओं सहित 14 आरोपियों को विभिन्न धाराओं के तहत पहले ही गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
जिसमें चार नाबालिग भी शामिल हैं। डीएसपी ने बताया कि जिस आरोपी धर्मेंद्र पर इनाम भी रखा हुआ था। वहीं इस मामले में फरार चल रहे रवींद्र उर्फ भोलू, गोपाल उर्फ पाले पर 50-50 हजार रुपये का इनाम भी रखा हुआ है।
इन युवकों को उतरा था मौत के घाट
गांव मितराऊ में रंजिश के चलते नव वर्ष पर चार युवकों जिनमें संदीप, सुधीर, मनीष व दीपक की उस समय गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी, जब वे चारों कार में सवार होकर नववर्ष की पार्टी मनाकर घर लौट रहे थे। बीच रास्ते में उन्हें रोक लिया था और बाद में चारों युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
यहां जलाये थे शव
चारों युवकों की हत्या के बाद हत्यारोपी उनके शवों को इटियोस गाड़ी की पिछली सीट व डिग्गी में डालकर गांव ईस्सरहेड़ी के जलघर के नजदीक खाली पड़ी सुनसान जगह पर लेकर आए। यहां उनके शवों को कार सहित आग के हवाले कर दिया। शवों की पहचान नहीं हो पा रही थी केवल कंकाल ही दिखाई दे रहे थे।
बाद में थाना सदर पुलिस ने कार के चेसिस नंबर के आधार पर कार के मालिक की पहचान की। बाद में पूछताछ के आधार पर मृतकों की पहचान कुछ समय बाद ही हो गई थी। इस चौहरे हत्याकांड को लेकर थाना सदर व दिल्ली पुलिस के बीच कार्रवाई को लेकर भी मामला उलझता रहा था। बाद में थाना सदर पुलिस ने ही यहां पर केस दर्ज कर जांच शुरू की थी और कई आरोपियों को हत्याकांड के मामले में गिरफ्तार भी कर लिया था।