फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Wanted accused arrested in murder and kidnapping case

Jhajjar-Bahadurgarh News: हत्या व अपहरण के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

Thu, 13 Apr 2023 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 13 Apr 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Wanted accused arrested in murder and kidnapping case
बहादुरगढ़। शहर के लाइनपार क्षेत्र में इसी साल हुई सूरज के अपहरण हत्या के एक मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आईए-2 बहादुरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि 23 जनवरी 2023 को छोटू राम नगर क्षेत्र में एक व्यक्ति की अज्ञात दोषियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मंगलवार को पुलिस ने इस मामले में गां मांडोठी के निवासी सोमवीर उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया। वह फिलहाल सेक्टर 6 बहादुरगढ़ में रहता है।
विज्ञापन

सीआईए की टीम द्वारा पांच आरोपियों टीकरी कलां दिल्ली के नवीन उर्फ कर्मवीर, गांव बस्ती खेड़ा जिला उन्नाव यूपी के अमन, बिहार के दीपक उर्फ मूसा, फिलहाल बाबा हरिदास कॉलोनी में रह रहे यूपी के जिला शाहजहांपुर निवासी निहाल, और लाइनपार बहादुरगढ़ के ललित को ही पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। वारदात से पूर्व आरोपियों की आपसी विवाद को लेकर आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र बहादुरगढ़ में कहासुनी हुई थी। आरोपियों ने कहासुनी की रंजिश रखते हुए सूरज निवासी छोटू राम नगर लाइनपार बहादुरगढ़ की गोली मारकर हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया था। इसके पश्चात आरोपियों ने उसके साथी का अपहरण करके छीनाझपटी करने की वारदात को अंजाम दिया था। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से आरोपी को पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। मामले की गहनता से जांच पड़ताल की कार्रवाई लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed