फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Vow sought in Baba Haridas fair on Chhath festival

Jhajjar-Bahadurgarh News: छठ पर्व पर बाबा हरिदास मेले में मांगी मन्नत

Sat, 21 Oct 2023 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 21 Oct 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Vow sought in Baba Haridas fair on Chhath festival

विज्ञापन

बहादुरगढ़। झाड़ौदा कलां स्थित बाबा हरिदास मंदिर में छठ पर्व पर मेला लगा। शुक्रवार को छठ के अवसर पर चार लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पूजा करके सुख-समृद्धि की कामना की। इससे पहले भक्तों ने पवित्र तालाब मल्लाह में स्नान किया और बाबा की धूनी पर ज्योति जलाई। नवविवाहित जोड़ों ने भी मंदिर में माथा टेका। मेला समिति के प्रवक्ता रणसिंह ने बताया कि मेले में चार लाख से अधिक लोगों ने दर्शन किए।

मेले में दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के भरपूर इंतजाम किए थे। सीआरपीएफ के जवान भी तैनात रहे। कई स्थानों पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए थे। बाबा हरिदास लोक सेवा मंडल ने भी सैकड़ों स्वयंसेवक तैनात किए थे। मंडल ने श्रद्धालुओं की सेवा के लिए खोया-पाया विभाग बनाया था। जगह-जगह भंडारे लगे थे। गांव के लोगों ने भी बाहर से आने वालों को चाय व पानी आदि की सेवा मुहैया करवाई।
विज्ञापन


पशु पालकों ने बाबा के मंदिर में अपने पशुओं का दूध अर्पित किया। सैकड़ों शिशुओं का मुंडन संस्कार संपन्न हुआ। नव विवाहित जोड़ों ने शीश नवाया। रोहतक के गांव हसनगढ़ के शशिकांत, मॉडल टाउन बहादुरगढ़ के डॉ. एसके मलिक व जटवाड़ा के रवीन्द्र सिंह राठी ने भी बाबा की ज्योति लगाकर प्रसाद वितरित किया। पहले पुत्र-पुत्री को जन्म देने वाली महिलाओं ने मंदिर में पूजा कर भेलियां बांटीं। हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत दूर-दूर से आए लोगों ने ज्योति लगाई। वीरवार की दोपहर से ही झाड़ौदा के इस पवित्र स्थल पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का दौर शुरू हो गया था, जो शुक्रवार की शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले में हजारों भक्त पैदल चलकर मेले में पहुंचे। कई भक्तों ने अपने घर से मंदिर तक की यात्रा साष्टांग पूरी की। बहादुरगढ़ से नजफगढ़ तक करीब आठ किलोमीटर सड़क पर वीरवार शाम से शुक्रवार शाम तक जाम लगा रहा। रेहड़ी-खोमचे वाले दुकानदारों की चांदी रही। खिलोने, मिठाई, गोलगप्पे चाट जमकर बिके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed