{"_id":"664e7424476a9e83d400c734","slug":"voter-awareness-campaign-conducted-in-parks-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-110507-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पार्कों में चलाया मतदाता जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पार्कों में चलाया मतदाता जागरूकता अभियान
Thu, 23 May 2024 04:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 23 May 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। शहर के पार्कों में सुबह और शाम घूमने आ रहेलोगों को मतदान का महत्व बताते हुए मतदान के प्रति प्रेरित किया जा रहा है। वहीं खंड विकास एवं पंचायत विभाग के कार्यालय द्वारा भी जागरूकता के लिए जिले में वॉल पेंटिंग के जरिये जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
स्वीप अभियान की नोडल अधिकारी एडीसी सलोनी शर्मा ने बताया कि जिले में स्वीप अभियान की गतिविधियों को लेकर विशेष तौर पर विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी लगाई गई है व अधिकारी पूरे उत्साह के साथ जागरूकता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के कार्य में लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि नगर परिषद अधिकारियों द्वारा स्वीप अभियान के तहत शहर के अलग-अलग पार्कों में लोगों को मतदाता शपथ दिलाई और मतदान का महत्व बताते हुए 25 मई के दिन मतदान दिवस पर अवश्य मतदान करें। पार्कों में शाम को भजन-कीर्तन करने वाली महिलाओं की मंडलियों को भी जागरूक किया गया व उनसे आह्वान किया कि अपने भजनों के द्वारा आमजन में वोटिंग को लेकर जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।