फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Volunteers took out rally on cleanliness awareness

स्वयंसेवकों ने निकाली स्वच्छता जागरूकता पर रैली

Wed, 23 Mar 2022 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Volunteers took out rally on cleanliness awareness
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय की एनएसएस इकाई एक और दो के तत्वावधान में गांव कबलाना में चल रहे सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन तमाम गतिविधियां हुईं। स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। साथ ही श्रमदान भी किया गया। विद्यार्थियों ने विश्व जल दिवस मनाया।
विज्ञापन

झज्जर यातायात पुलिस के एसआई सतीश कुमार और एएसआई सत्यप्रकाश ने यातायात के नियमों के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना होने पर हेल्पलाइन नंबर 112 व 1033 पर तुरंत सूचित करना चाहिए। इस अवसर पर एसआई दिलावर सिंह भी मौजूद रहे। डॉ. कविता ने तनाव प्रबंधन पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बच्चों को बताया कि मानसिक स्वास्थ्य भी उतना ही जरूरी है, जितना शारीरिक स्वास्थ्य। पंजाब नेशनल बैंक के निदेशक सुरेंद्र खनगवाल ने विभिन्न स्वरोजगारों की जानकादी दी। साथ ही प्रशिक्षण के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मोमबत्ती बनाने से लेकर डेस्क टॉप पब्लिशिंग तक कई अवसर हैं, जिनको रोजगार के रूप में अपनाया जा सकता है। विद्यार्थियों ने श्रमदान कर साफ सफाई की। इस अवसर पर कबलाना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय खोखर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed