फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Volunteers organized a rally to make people aware about voting

Jhajjar-Bahadurgarh News: स्वयंसेविकओं ने रैली निकालकर किया लोगों को मतदान के प्रति जागरूक

Sat, 18 May 2024 05:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 18 May 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
Volunteers organized a rally to make people aware about voting
रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करती छात्राएं।
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय की वाईआरसी यूनिट की स्वयंसेविकाओं द्वारा चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शहर के लाइनपार एरिया में रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। मतदान करने व करवाने की शपथ ली गई।
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा ने कहा कि मतदान जागरूकता का विचार लोगों को मतदान के महत्व को समझने में मदद करना है। मतदाताओं के लिए अपनी सरकार को नियंत्रित करने के लिए मतदान एक महत्वपूर्ण तरीका है। यह नागरिकों के लिए मतदान के बारे में जागरूकता बढ़ाकर यह व्यक्त करने का एक तरीका है कि वे अपने नेताओं से क्या चाहते हैं। इससे बेहतर शासन मिलेगा और हर कोई एक ऐसा लोकतंत्र चाहता है जो स्वतंत्र, निष्पक्ष और प्रतिनिधित्वपूर्ण हो। स्वयंसेविकाओं ने भी रैली के माध्यम से लोगों को जागृत किया कि वे अपना बहुमूल्य वोट जरूर डालें और अपना उचित प्रतिनिधित्व चुनें, किसी प्रकार के दबाव या प्रलोभन में आकर अपने नेता का चुनाव न करें। कार्यक्रम का आयोजन वाईआरसी यूनिट द्वारा काउंसलर सुनीता रानी की देखरेख में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed