Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Viva plan will prove to be a milestone: Anoop

आयुष्मान भारत योजना का लाभ अंत्योदय परिवारों तक सुगम तरीके से पहुंचाएगी सरकार : अनूप धानक

Tue, 22 Nov 2022 08:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Viva plan will prove to be a milestone: Anoop
लघु सचिवालय सभागार में सोमवार को आयुष्मान भारत योजना के विस्तारीकरण अवसर पर लाभ पात्र को गोल्डन - फोटो : Jhjhar
झज्जर। हरियाणा के श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार अनूप धानक ने कहा कि केंद्र आयुष्मान भारत योजना का विस्तारीकरण करते हुए हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई चिरायु योजना अंत्योदय परिवारों के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन

श्रम मंत्री सोमवार को लघु सचिवालय सभागार में आयुष्मान भारत योजना के गोल्डन कार्ड वितरण समारोह में बोल रहे थे। राज्य मंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत हरियाणा के 29 लाख परिवारों को मिलेगा लाभ। इसमें झज्जर जिले के 16 हजार लोग लाभांवित होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के मापदंडों के अनुसार हरियाणा में 15 लाख 51 हजार 798 परिवार इस योजना में कवर हो रहे थे, लेकिन हरियाणा सरकार ने योजना का दायरा बढ़ाया। जिसके कारण अब प्रदेश के 29 लाख परिवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा, जिससे लगभग सवा करोड़ लोग लाभांवित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

26 अस्पतालों को सूचीबद्ध किया : डीसी
डीसी शक्ति सिंह के मुख्य अतिथि को बताया कि झज्जर जिला में इस योजना के तहत पूर्व में 1 लाख 78 हजार 690 से अधिक पात्र व्यक्तियों की पहचान की गई है जिनके गोल्डन कार्ड बनाए गए थे। इस योजना के विस्तार से जिला में पात्र लाभार्थी परिवारों की संख्या बढ़कर 84 हजार हो गई। जिससे तीन लाख 19 हजार पात्र व्यक्ति इस योजना के दायरे में शामिल हो गए। जिला में इस योजना का लाभ उठाने के लिए 17 प्राइवेट और 9 सरकारी सूचीबद्ध अस्पताल शामिल किए गए हैं।
मुख्यमंत्री के संबोधन का किया सीधा प्रसारण
इस योजना के शुभारंभ मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के गुरुग्राम से संबोधन का जन जिला स्तरीय कार्यक्रम में सीधा प्रसारण हुआ। राज्य मंत्री ने कहा कि चिरायु योजना को मूर्त रूप देने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार कटिबद्ध है। इसी उद्देश्य के साथ ही सरकार ने एक लाख 80 हजार रुपये से कम आय वाले परिवारों को इस महत्वाकांक्षी योजना से जोड़ने का निर्णय लिया है।

कार्यक्र म में इनकी रही मौजूदगी
जेजेपी के जिला अध्यक्ष राकेश जाखड़, बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता डा. राकेश कुमार, पूर्व चेयरपर्सन सुनीता चौहान, मंडल अध्यक्ष केशव सिंगल, प्रवक्ता प्रीतम कुकडौला, नरेश बेडवाल, कमल सैनी, मिंटू ठेकेदार, जिला प्रशासन की ओर से एडीसी सलोनी शर्मा, एसडीएम झज्जर रविंद्र कुमार, सीटीएम परवेश कादियान, सिविल सर्जन डॉ ब्रह्मदीप सिंह, आयुष्मान भारत झज्जर के नोडल अधिकारी डॉ मनोज सैनी, जिला अर्श काउंसलर संदीप जांगड़ा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed