फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Vipul Kumar Solanki became lieutenant in the army

Jhajjar-Bahadurgarh News: विपुल कुमार सोलंकी बने सेना में लेफ्टिनेंट

Sun, 09 Jun 2024 04:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 09 Jun 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Vipul Kumar Solanki became lieutenant in the army
विपुल के कंधों पर पिता अशोक और माता सुनीता लेफ्टिनेंट रैंक के स्टार लगाते हुए।
बहादुरगढ़। जिले के अच्छेज गांव निवासी विपुल कुमार ने ऑफिसर अकादमी गया से अपनी ट्रेनिंग पूरी कर सेना में लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अछेज्ज निवासी विपुल ने अपनी पूरी पढ़ाई बहादुरगढ़ शहर के बाल भारती स्कूल से पूरी की और फिलहाल उनका परिवार बहादुरगढ़ के एचएल सिटी में रहता है। विपुल के पिता अशोक सोलंकी दिल्ली पुलिस में कार्यरत हैं और उनकी माता सुनीता देवी अध्यापिका रही हैं। विपुल के चाचा प्रमोद सोलंकी फिलहाल भारतीय वायु सेना में बतौर विंग कमांडर हैं।
विज्ञापन

सेना की उच्च परंपरा के अनुसार विपुल की मिलिट्री ट्रेनिंग पूरी होने पर आयोजित होने वाली पासिंग आउट परेड में उनके पिता अशोक सोलंकी और उनकी माता सुनीता देवी विशेष रूप से गया ऑफिसर अकादमी पहुंचे। उन्होंने अपने बेटे विपुल की ड्रेस पर भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट रैंक के स्टार लगाते हुए आशीर्वाद दिया। उल्लेखनीय है कि विपुल के मामा रोहित जून भी भारतीय सेना में मेजर हैं। विपुल को सेना में भर्ती होकर देश सेवा की प्रेरणा अपने चाचा विंग कमांडर प्रमोद सोलंकी और अपने मामा मेजर रोहित जून से मिली। आर्मी में लेफ्टिनेंट बनने पर उनके दादा महेंद्र सोलंकी, सरपंच राजेंद्र सोलंकी, चाचा अजय सोंलकी, प्रमोद सहवाग, जोगिंद्र सहवाग, भाई यशु सहित सभी ने लेफ्टिनेंट विपुल को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed