फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Village's contaminated water coming into pond, people in trouble

Jhajjar-Bahadurgarh News: तालाब में आ रहा गांव का दूषित पानी, लोगों को परेशानी

Sat, 08 Jun 2024 04:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 08 Jun 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Village's contaminated water coming into pond, people in trouble
बादली। बादली के गोसाई वाले मंदिर परिसर के साथ लगते तालाब में गांव का दूषित पानी आने से तालाब से दुर्गंध उठ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव का दूषित पानी मंदिर परिसर में भी आ रहा है। ग्रामीण बाबा गोसाई वाले मंदिर परिसर में एकत्रित हुए और तालाब की सफाई करवाने की मांग की। इससे पहले ग्रामीण मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंप चुके है।
विज्ञापन

ग्रामीण विनोद गुलिया, हवासिंह मालिक, जयपाल और सुखबीर नंबरदार ने बताया कि बाबा गोसाई वाला तालाब धार्मिक आस्था का केंद्र है और प्राचीन समय से ही बाबा गोसाई वाले की मान्यता है, लेकिन अब आलम यह है कि बाबा गोसाई वाले मंदिर परिसर के साथ लगते तालाब में गंदगी की भरमार हो गई है और गांव का गंदा पानी भी मंदिर परिसर और तालाब में आ रहा है। ग्रामीणों ने गंदे पानी की निकासी के पुख्ता प्रबंध करने और तालाब को साफ करने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि बार-बार मांग किए जाने के बाद भी तालाब की सफाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने अब फैसला लिया है कि मुख्यमंत्री को भी समस्या से अवगत करवाया जाएगा। इसके लिए एक प्रतिनिधिमंडल का गठन किया गया है।
विज्ञापन

वर्जन

ग्रामीण ने तालाब की सफाई की मांग की है। समस्या पर संज्ञान लिया जा रहा है, जल्द ही समाधान करवाया जाएगा। इसके अतिरिक्त ग्रामीणों की ओर से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतीश यादव, एसडीएम, बादली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed