फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Villagers sit on dharna to arrest accused of threatening sarpanch.

सरपंच को धमकी देने के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीण धरने पर बैठे

Thu, 24 Sep 2020 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Villagers sit on dharna to arrest accused of threatening sarpanch.
पुलिस चौकी के सामने धरने पर बैठे सरपंच व ग्रामीण। - फोटो : Jhjhar
बेरी। छुछकवास गांव के सरपंच को जान से मारने की धमकी देने के मामले के आरोपी को गिरफ्तार न करने के मामले को लेकर सरपंच और ग्रामीणों ने रोष जताते हुए छुछकवास पुलिस चौकी के सामने धरना दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राकेश को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थाना बेरी के अंतर्गत आने वाले गांव छुछकवास में कुछ दिन पहले दो पक्षों में हुई झगड़े को लेकर हुई पंचायत में गांव छुछकवास के सरपंच महेंद्र यादव को एक पक्ष के व्यक्ति ने फोन पर पंचायत में पहुंचने को लेकर सरपंच को फोन पर जान से मारने की धमकी दी। सरपंच ने गांव छुछकवास के राकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। राकेश की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को गांव छुछकवास के ग्रामीण और व्यापारियों ने चौकी के बाहर शांतिपूर्वक धरना दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद एएसपी प्रशांत भूषण धरना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने लोगों को समझाया। उनके उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया गया।
विज्ञापन

व्यापारियों ने दुकानें बंद कर जताया रोष
वहीं व्यापारियों ने करीब एक घंटे तक अपनी दुकानों को बंद रखा। उन्होंने पुलिस चौकी के बाहर धरने पर बैठे ग्रामीणों को समर्थन दिया। जानकारी अनुसार 19 सितंबर को गांव छुछकवास निवासी कृष्ण और राकेश दोनों के घर निर्माण कार्य चल रहा है। इसको लेकर कृष्ण और राकेश के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े को आपसी भाईचारे में निपटाने के लिए पंचायत की गई। पंचायत में गांव के सरपंच महेंद्र यादव भी पहुंचे। जब पंचायत में सरपंच महेंद्र पहुंचे तो उसके अगले दिन गांव छुछकवास निवासी राकेश ने पंचायत ने फोन पर सरपंच को धमकी दी। जिसकी शिकायत सरपंच ने बेरी थाने में दर्ज करवाई। शिकायत में कहा गया है कि दोनों पक्षों के बीच 15 हजार रुपये में समझौता किया था। धरने पर बैठे लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि राकेश, मुकेश और उनके पिता सुभाषचंद ने कृष्ण सिंघला को भी धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में कार्रवाई कर आरोपी राकेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। सरपंच को धमकी देने के मामले की जांच की जा रही है।
- जय भगवान, पुलिस थाना प्रभारी, बेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed