{"_id":"750aa528446231a1aac5f4b3e6fd56d8","slug":"village-killing-elderly-couple-in-crown-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव चढ़वाना में बुजुर्ग दंपति की हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव चढ़वाना में बुजुर्ग दंपति की हत्या
jhjhar, Bhadurgarh
Updated Sun, 24 Aug 2014 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चढ़वाना गांव में एक बुजुर्ग दंपति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। खून से लथपथ दोनों का शव उनके ही घर के भीतर से बरामद हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर घटनास्थल का मुआयना कर आवश्यक सबूत जुटाए।
विज्ञापन
प्राथमिक जांच में पता चला है कि बुजुर्ग दंपति का अपने ही बेटे से जमीनी विवाद चल रहा था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मृतकों के बेटे से पूछताछ के लिए उसकी तलाश की जा रही है। किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी अवलोकन जरूरी है।
विज्ञापन
साल्हावास पुलिस को रविवार की देर शाम सूचना मिली कि चढ़वाना गांव में एक घर के भीतर बुजुर्ग दंपति के शव पड़े हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो 60 वर्षीय बिमला और 65 वर्षीय उसके पति कृष्ण का शव घर में आंगन में पड़ा मिला। दोनों की ही हत्या कर दी गई थी। छानबीन की तो पता चला कि दोनों को गोली मारी गई है। हालांकि बिमला के गले में रस्सी भी बंधी पाई गई। पुलिस को शुरुआती पूछताछ में पता चला कि दंपति का अपने बेटे जयभगवान के साथ जमीनी विवाद था।
विज्ञापन
बताया गया है कि बेटा अपने पिता की जमीन को अपने नाम करवाना चाहता था। इसी के चलते उनका विवाद चल रहा था। माता-पिता गांव में अलग घर में रहते थे, जबकि जयभगवान अपने बच्चों के साथ अलग मकान में रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि शाम को कृष्ण और बिमला घर से बाहर बैठते थे। जब रविवार की देर शाम तक कृष्ण के घर में कोई गतिविधि नहीं हुई और न ही वे बाहर निकले तो पड़ोस के लोगों को शक हुआ।
पड़ोसियों ने घर के भीतर जाकर देखा तो वहां का दृश्य देखकर सभी सकते में रह गए। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित कर दिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शुरुआती जांच के बाद बिमला और कृष्ण के बेटे जयभगवान की भूमिका संदेह के घेरे मेें है। उसकी तलाश की जा रही है।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। जल्द ही, हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, संबंधित थाने मेें रात पौने दस बजे समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामला दर्ज करने की कार्रवाई में व्यस्त थी।