{"_id":"6aa857a17c3e2072c809f4b9","slug":"vighnaharta-enshrined-in-homes-and-pandals-the-grand-festival-begins-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-127168-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: घरों और पंडालों में विराजे विघ्नहर्ता...महापर्व का श्री गणेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: घरों और पंडालों में विराजे विघ्नहर्ता...महापर्व का श्री गणेश
Tue, 15 Sep 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गणपति बप्पा मोरया के जयकारे के साथ शहर में सोमवार से गणपति उत्सव शुरू हो गया। मंदिरों, कॉलोनियों और घरों में विघ्नहर्ता विराजमान हो गए हैं। भगवान गणेश को मोदक और अन्य व्यंजनों का भोग लगाकर विधिविधान से पूजा अर्चना की गई। इघरों में महिलाओं ने मिट्टी के बप्पा विराजमान किए और उनकी पूजा की।
दिल्ली-रोहतक रोड पर स्थित गणपति धाम में 10वां गणपति उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम जगद्गुरु कृष्णाचार्य महाराज के सान्निध्य में हुआ। कार्यक्रम में विधायक राजेश जून, पूर्व विधायक नरेश कौशिक, चेयरपर्सन सरोज राठी, भाजपा नेता धर्मवीर वर्मा, अशोक शर्मा समेत अन्य ने शिरकत की। उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ प्रथम आराध्य देव भगवान श्रीगणेश की पूजा अर्चना की।
गणपति मंगलधाम मंदिर के चेयरमैन व कार्यक्रम के आयोजक नप के पूर्व चेयरमैन अशोक गुप्ता ने यहां पहुंचे अतिथियों का सम्मान किया। गणपति का वस्त्र श्रृंगार, गणपति चरण पूजन, हवन पूजन कार्यक्रम भी हुआ।
विज्ञापन
गणपति धाम के अलावा गणपति उत्सव शहर में अलग-अलग स्थानों पर धूमधाम से मनाया गया। बालक हितैषी सेवा समिति के प्रचार सचिव रविकांत भौंसले ने बताया कि सोमवार से गणपति उत्सव की शुरूआत हो गई है। चारों तरफ पंडाल बनाए गए हैं। पंडाल में हर बार की तरह गणेश की प्रतिमा की स्थापना की गई है। इसके अलावा लाइनपार क्षेत्र, छोटूराम नगर में भी गणपति उत्सव कार्यक्रम किया जाएगा।
छोटूराम नगर में फाइबर की प्रतिमा स्थापित की गई है और हर साल इसी प्रतिमा की स्थापना होती है। विसर्जन के लिए मिट्टी की दो से ढाई फुट ऊंची प्रतिमा हर साल बनवाई जाती है और उसका विसर्जन दिल्ली में नदी में किया जाता है। गणेश सेवा समिति द्वारा 20वां गणेश महोत्सव बड़ी धूमधाम से सुभाष चौक, मेन बाजार में मनाया जा रहा है।
-फोटो 82 : गणपति धाम में शुरू हुए गणपति महोत्सव की शुरुआत पर राधा-कृष्ण की झांकी और कैमरे में कैद करते लोग। संवाद
-फोटो 83 : गणपति मंगलधाम मंदिर में 74 फुट की गणेश जी की मूर्ति। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -