फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Vehicles without reflectors are running on the roads like Yamraj

Jhajjar-Bahadurgarh News: सड़कों पर यमराज बनकर दौड़ रहे बिना रिफलेक्टर वाले वाहन

Sun, 15 Dec 2024 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 15 Dec 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Vehicles without reflectors are running on the roads like Yamraj
-फोटो 52 : बिना रिफलेक्टर टेप के सड़क से गुजर रही टैक्टर-ट्राली। संवाद
बहादुरगढ़। सर्दी का मौसम चल रहा है। आने वाले दिनों मेें कोहरा भी पड़ेगा। ऐसे में नेशनल हाइवे, स्टेट हाइवे सहित अन्य मार्गों पर बगैर रिफलेक्टर के वाहन यमराज बनकर दौड़ रहे हैं। इनसे कभी भी बड़े हादसे हो सकते हैं। यदि बगैर रिफलेक्टर लगे वाहनों की बात करें तो इनमें सबसे अधिक संख्या ट्रैक्टर-ट्रालियों की होती है। इनसे कहीं ज्यादा दुर्घटनाएं होती है।
विज्ञापन

वहीं, शहर की सड़कों पर तिपहिया में क्षमता से अधिक बड़ा सामान डालकर खूब दौड़ाएं जा रहे हैं। खास बात यह है कि प्रशासन भी इस दिशा में कोई कदम नहीं उठा रहा है। शहर की अनेक सड़कों पर रविवार को भी इस तरह के वाहन चलते देखे गए। जिन्हें न तो पुलिस का खौफ था और न ही कोई दुर्घटना होने का।
विज्ञापन




रात ही नहीं दिन में भी होते हैं खतरनाक

बिना रिफलेक्टर वाले वाहन रात ही नहीं दिन में भी खतरनाक होते हैं। ट्रैक्टर ट्राली में रिफलेक्टर न होने से बाइक सहित अन्य वाहन इनसे टकरा जाते हैं। शहर में दिल्ली-रोहतक रोड, झज्जर रोड, बालौर रोड के अलावा अन्य कई मार्गों पर जायजा लिया तो दिन के समय ही काफी संख्या में ट्रैक्टर ट्राॅली बिना रिफलेक्टर और तेज गति से दौड़ते नजर आए। इनमें किसी में सीमेंट भरी थी तो कोई खाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




तिपहिया में भरे रहते हैं क्षमता से ज्यादा और लंबे लोहे के सरिये

बिना रिफलेक्टर लगे वाहनों का जायजा लेने के लिए निकले तो रेलवे रोड पर एक तिपहिया मिला, जिसमें लोहे के सरिये क्षमता से ज्यादा और लंबे भरे गए थे। इनसे बड़ी दुर्घटनाएं हो सकती हैं। सड़कों पर दौड़ रहे इन कृषि और व्यावसायिक ट्रैक्टर-ट्रॉली में रिफ्लेक्टर नहीं लगे थे। ट्रॉलियों में बैक लाइट न होने से रात में पीछे चलने वाले लोगों के साथ हादसे की संभावना रहती है। व्यवसायिक वाहनों के पीछे संकेतक के लिए रेडियम व रिफ्लेक्टर नहीं लगे हैं। शहर के शक्ति नगर निवासी प्रवीण दलाल का कहना है कि रात के समय सड़क पर चलने और खड़ी ट्राॅलियों पर रिफ्लेक्टर नहीं लगे होने से यह अंधेरा होने पर दिखाई नहीं देते हैं। इससे वाहनों की ट्रालियों से टकराने की संभावना रहती है। पुलिस अभियान चलाकर सभी वाहनों में रिफलेक्टर अनिवार्य करें, जिससे हादसों से बचा जा सके।




पुलिस की तरफ से लगातार अभियान चलाया हुआ है। जहां भी बिना रिफ्लेक्टर के वाहन मिलते हैं, उन पर रिफलेक्टर लगवाए जा रहे हैं। जल्द ही ट्रक्टरों की सर्विस करने वाले गैराज मालिकों से भी मीटिंग की जाएगी। सभी व्यवसायिक वाहनों पर रिफलेक्टर लगवाए जाएंगे।

-विकास कुमार, एसएचओ टै्रफिक बहादुरगढ़।

-फोटो 52 : बिना रिफलेक्टर टेप के सड़क से गुजर रही टैक्टर-ट्राली। संवाद

-फोटो 52 : बिना रिफलेक्टर टेप के सड़क से गुजर रही टैक्टर-ट्राली। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed