फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Vehicles collided at two places due to fog, four injured

कोहरे के कारण दो स्थानों पर टकराए वाहन, चार घायल

Sun, 26 Dec 2021 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Vehicles collided at two places due to fog, four injured
घटनास्थल पर खड़ा क्षतिग्रस्त कैंटर। संवाद - फोटो : Jhjhar
झज्जर। कोहरे के कारण शुक्रवार रात और शनिवार सुबह यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। सुबह करीब 10 बजे कोहरा छंटने लगा था। कोहरे के कारण सुबह के समय वाहनों की रफ्तार पर भी लगाम लगा रहा। वहीं सड़क दुर्घटनाएं बढ़ने लगी हैं। शनिवार को जहाजगढ़ रोड पर कोहरे के दौरान दो बाइकों की टक्कर हो गई जिसमें दो युवक घायल हो गए। वहीं सुबह के समय नेशनल हाईवे 71 पर गुढा गांव के पास छह वाहन आपस में टकरा गए। इस घटना में भी दो लोग घायल हो गए। घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बरानी गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में झज्जर निवासी जग प्रकाश व बरानी निवासी राकेश घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। वहीं गुढ़ा गांव के पास सुमित कुमार रोहतक से अपने कैंटर में नट-बोल्ट भरकर फरीदाबाद जा रहा था। जब वह गुढ़ा गांव के पास पहुंचा तो एक कार से टक्कर हो गई। कार में सवार गुरुग्राम जा रहा अजय घायल हो गया। इस घटना में सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया। सुमित को भी सामान्य अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

--------------
वर्जन
सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों के बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। बयान दर्ज होने पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- शेर सिंह, निरीक्षक, थाना प्रभारी, दुजाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed