फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Vegetable prices increased, cabbage reached 80 rupees and bottle gourd reached 50 rupees per kg

Jhajjar-Bahadurgarh News: सब्जियों के भाव बढ़े, गोभी 80 तो घीया पहुंची 50 रुपये किलो

Sun, 29 Jun 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 29 Jun 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Vegetable prices increased, cabbage reached 80 rupees and bottle gourd reached 50 rupees per kg
बहादुरगढ़। इन दिनों बारिश के चलते आवक कम होने से आलू, टमाटर, शिमला मिर्च, बैंगन व अन्य सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। रसोई का बजट बिगड़ गया है। आलू व अन्य सब्जियों के साथ मुफ्त मिलने वाली हरा धनिया 200 रुपये किलो पहुंच गया है। हरी मिर्च के भाव भी तीखे हो गए हैं। टमाटर एक हफ्ते पहले 30 रुपये किलो था जो अब 50 रुपये किलो हो गया है।
विज्ञापन


झज्जर रोड पर स्थित सब्जी मंडी के आढ़ती संजय कुमार का कहना है कि अभी मानसून पूरे तरीके से नहीं आया है और उससे पहले ही सब्जियों के दाम बढ़ने लगे हैं। हर साल बारिश शुरू होते ही सब्जियों के दाम बढ़ जाते हैं। सब्जियों की आवक भी कम हो जाती है। आने वाले दिनों में सब्जियां और महंगी होंगी।
विज्ञापन

अग्रवाल कॉलोनी निवासी महिलाएं पिंकी, सुमित्रा, राखी, अनीता का कहना है कि सब्जियों के दाम बढ़ रहे हैं। इससे रसोई का बजट लगातार बिगड़ रहा है। सब्जी विक्रेता अमन कुमार ने बताया कि एक हफ्ते बाद सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी हुई है। जो सब्जियां अन्य राज्यों से आती हें, उनके दाम ज्यादा बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब्जियों की कीमत 8 दिन पहले और आज

सब्जी

दाम पहले

आज

बैंगन

20 रुपये

30 रुपये

पत्ता गोभी

30 रुपये

40 रुपये

बड़ा आलू

20 रुपये

30 रुपये

टमाटर

30 रुपये

50 रुपये

गोभी

60 रुपये

80 रुपये

घीया

40 रुपये

50 रुपये

शिमला मिर्च
60 रुपये

70 रुपये

हरी मिर्च

80 रुपये

100 रुपये

हरा धनिया

80 रुपये

200 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed