फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Unknown vehicle hit bike, woman killed, husband injured

अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत, पति घायल

Mon, 28 Mar 2022 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Unknown vehicle hit bike, woman killed, husband injured
बेरी। बिसाहन मार्ग पर माता भीमेश्वरी स्कूल के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे विवाहिता ने मौके पर दम तोड़ दिया। पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद बेरी शहर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भेज दिया। प्राथमिक उपचार के बाद पति को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव पातावास जिला चरखी दादरी निवासी गजेंद्र अपनी पत्नी शर्मिला के साथ सुसराल गांव बांलद गया हुआ था। रविवार शाम करीब 4 बजे गजेंद्र अपनी पत्नी के साथ बाइक से वापस अपने गांव पातावास जा रहा था। जब वह माता भीमेश्वरी स्कूल से निकलकर बेरी की तरफ बाइक पर जा रहा था। इसी बीच पीछे से आ रहे एक बेकाबू अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार पत्नी ने मौके पर दम तोड़ दिया। गजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंचे। जांच अधिकारी मिथुन ने बताया कि बेरी-बिसाहन मार्ग पर माता भीमेश्वरी स्कूल के नजदीक बाइक में अज्ञात वाहन के टक्कर मारने की सूचना मिली थी। हादसे में बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई। गजेंद्र के बयान दर्ज होने के बाद जो भी कानूनी कार्रवाई होगी अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed