{"_id":"408fd0c814bcc45a7a5719f08f00c32d","slug":"under-trial-prisoner-run-away-from-civil-hospital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल अस्पताल से हवालाती फरार, सुरक्षा में तैनात चार पुलिसकर्मियों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल अस्पताल से हवालाती फरार, सुरक्षा में तैनात चार पुलिसकर्मियों पर मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
Updated Mon, 06 Jul 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन एक हवालाती रविवार देर शाम वहां से फरार हो गया। सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को जब इस बारे में पता चला तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
हवालाती को हर जगह तलाश किया गया, मगर वह कहीं नहीं मिला। इस मामले में पुलिस ने सुरक्षा में तैनात चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
हवालाती को भी तलाश किया जा रहा है। इस पूरे मामले में पुलिसकर्मियों की भारी लापरवाही सामने आई है। एसआईटी ने 6 फरवरी को कबलाना से तीन लोगों को 10 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
इनमें से दो आरोपी बिहार के थे तथा एक कबलाना का था। बिहार निवासी दोनों आरोपी यहां पर चरस देने आए थे। इनमें मोतिहारी जिला निवासी मुकेश उर्फ रोहित व आजाद थे। ये दोनों कबलाना निवासी गुलाब को चरस देने के लिए कबलाना आए थे। बताया जा रहा है कि चरस की कीमत लगभग 15 लाख रुपए थी।
पुलिसकर्मियों की उपस्थिति पर उठे सवाल
29 जून को मुकेश ऊर्फ रोहित को गदूद के ऑपरेशन के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। 30 जून को उसका ऑपरेशन किया गया। ऐसे में वह भागने की स्थिति में नहीं था।
संभावना है कि उसके किसी साथी ने उसकी यहां से भागने में मदद की है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो मुकेश शाम को लगभग चार बजे सिविल अस्पताल से फरार हुआ है। जिस समय वह वार्ड से बाहर निकला उस समय उसके साथ एक और व्यक्ति भी था।
प्रत्यक्षदर्शी एक महिला ने बताया कि वह अपने कमरे से बाहर निकली तो एक युवक अपना बैग घसीटते हुए वार्ड से बाहर जा रहा था। उसके साथ एक और व्यक्ति भी था। अस्पताल में किसी भी कैदी या हवालाती को भर्ती किया जाता है तो उसे बांधकर रखा जाता है।
एसआईटी ने की कई जगह छापेमारी
मुकेश की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को जैसे ही उसके अस्पताल से भागने की सूचना मिली तो उन्होंने तुरत इस बारे में स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही घटना की वीटी करा दी गई।
झज्जर थाना पुलिस व एसआईटी टीम ने शहर के बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन सहित कई जगहों पर छापेमारी की, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आया।
डीएसपी जगत सिंह व झज्जर थाना प्रभारी चंद्रवीर सिविल अस्पताल पहुंचे तथा मामले की जांच की। झज्जर थाना प्रभारी चंद्रवीर ने बताया कि अस्पताल से भागने वाले हवालाती व उसकी सुरक्षा में तैनात सभी चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की पूरी एवं निष्पक्ष जांच की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।