फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Under Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana, 11 roads will be built with Rs 16.87 crore, work on 8 will start after winter.

Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 16.87 करोड़ से बनेंगी 11 सड़कें, सर्दी के बाद शुरू होगा 8 पर काम

Fri, 19 Jan 2024 03:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 19 Jan 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Under Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana, 11 roads will be built with Rs 16.87 crore, work on 8 will start after winter.
बहू से बागोत सडक मार्ग ।
झज्जर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जिले में 11 सड़कों को मंजूरी मिली है। इसके तहत कुछ सड़कों का अपग्रेडेशन किया जाएगा तो कुछ सड़कों पर बिटुमिन की 33 एमएम की लेयर बिछाई जाएगी ताकि सड़काें पर आसानी से आवागमन हो सके। इन सड़कों पर 16 करोड़ 87 लाख रुपये से ज्यादा की राशि खर्च की जाएगी। इनका काम दिसंबर में शुरू होना था, लेकिन सर्दी अधिक होने की वजह से फिलहाल 8 सड़कों पर काम शुरू नहीं हो सका। उम्मीद है कि मार्च में इनका काम शुरू होगा। ऐसे में यह सड़कें अगस्त-सितंबर के बीच पूरा हो सकेंगी। 11 में से तीन सड़कों का 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इनका काम फरवरी के अंतिम सप्ताह या मार्च के पहले सप्ताह तक पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है। सड़कों पर काम पूरा होने के कारण लोगों को सुविधा मिल सकेगी और आवागमन सुचारु रूप से हो सकेगी।
विज्ञापन



इन सड़कों पर होना है काम

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत अकदालपुर से खेड़ी, ढाणी गहतोली से भठेडा से माछरौली रोड का अपग्रेडेशन किया जाएगा। इस पर कुल एक करोड़ 45 लाख 31 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी। यह रोड पहले जून तक तैयार होना था, लेकिन अब सर्दियों में काम बंद होने के चलते कुछ लेट होगा। इसी प्रकार से मातनहेल से साल्हावास वाया बमबुलिया, कोयलपुर, रेढूवास रोड का अपग्रेडेशन होगा। इस पर एक करोड़ 76 लाख 67 हजार रुपये की राशि खर्च होगी।
विज्ञापन

बिछाई जाएगी बिटुमिन लेयर की सड़क
एरिया माप बजट
दूबलधन, पहरीपुर, सफीपुर रोड 33 एमएम एक करोड़ 67 लाख 82 हजार
बेरी, कलानौर रोड से बिशन रोड 84 लाख 83 हजार
बाकरा से दूबलधन एक करोड़ 36 लाख 75 हजार
माराज डी से नया बाईपास 30एमएम एक करोड़ 15 लाख 25 हजार
बहू से गांव भागौत वाया खेड़ी थ्रू 33 एमएम 82 लाख 36 हजार रुपये
अकेहड़ी मदनपुर से मुंडाहेड़ा से कोंद्रावाली से चांदोल 65 लाख 92 हजार
गोरिया, मोहनबाड़ी, झाड़ली, सुंदरहेटी, लड़ायन, नीलाहेड़ी, चांदोल, ढाकला, स्टेट हाईवे-22, खुडन , माछरौली 30 एमएम 3 करोड़ 74 लाख 79 हजार
सिलानी रोड और झज्जर-गुगरुग्राम रोड से याकूबपुर दूमन 44 लाख 81 हजार रुपये
झज्जर बाबरा सुलोधा, सुरतेटी, समसपुर, माजरा, सरोला, छप्पार, न्यौला रोड 2 करोड़ 92 लाख 63 हजार

वर्जन
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़कों पर काम होना है। फिलहाल सर्दी ज्यादा होने के कारण कुछ सड़कों पर काम शुरू नहीं हो सका है। सर्दी खत्म होने पर काम शुरू हाे जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अरुण कुमार, जेई, लोक निर्माण विभाग, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed