फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Uncle and nephew had murdered Praveen by taking a lift in the car.

Jhajjar-Bahadurgarh News: मामा-भांजे ने कार में लिफ्ट लेकर की थी प्रवीण की हत्या

Tue, 19 Dec 2023 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 19 Dec 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Uncle and nephew had murdered Praveen by taking a lift in the car.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। एक महीना पहले बादली-गुरुग्राम रोड के नजदीक केएमपी के साथ लगते कच्चे रास्ते पर हुई व्यक्ति की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया। मामा-भांजे ने घर जाने के लिए रास्ते में प्रवीण की कार में लिफ्ट मांगी थी। रास्ते में शराब पीने के दौरान झगड़ा होने पर उसकी हत्या कर दी थी।
सीआईए वन बहादुरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक जयवीर ने बताया कि विकास निवासी बादली ने शिकायत दी थी कि 15 नवंबर 2023 को उसकी बुआ ने बताया कि उसका बेटा प्रवीन पत्नी और बच्चों को छोड़ने के लिए अपनी ससुराल नूना माजरा गया था, जो वापस नहीं आया और उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। जब प्रवीण की पत्नी से पूछा तो उसने बताया कि उन्हें गांव नूना माजरा में छोड़कर वह खेड़ी आसरा गांव में जाने की बात कहकर रात को ही चला गया था।
विज्ञापन

उसने बुआ की बात सुनी और प्रवीण को ढूंढने के लिए अपने चाचा के लड़के नवीन के साथ निकल लिया। जब उसे ढूंढते हुए बादली-गुरुग्राम रोड के नजदीक केएमपी के साथ लगते कच्चे रास्ते पर पहुंचे तो देखा कि वहां पर प्रवीन मृत अवस्था में पड़ा हुआ है और उसके सिर व गर्दन पर चोटें लगी मिलीं और गले में सफेद रंग का परना (कपड़ा) बंधा हुआ है। उसके पास न तो उसकी गाड़ी, न पर्स और न ही मोबाइल फोन मिला। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



दोनों ने घर जाने के लिए प्रवीण से मांगी थी लिफ्ट
अब सीआईए वन में तैनात उप निरीक्षक विजयपाल की टीम ने एक आरोपी को नयागांव चौक बहादुरगढ़ के नजदीक से गिरफ्तार किया। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने मामले का खुलासा किया। पूछताछ में आरोपी की पहचान धर्मेंद्र उर्फ मच्छा निवासी दरियापुर जिला झज्जर के तौर पर हुई। पुलिस ने बताया कि उस दिन वह और उसका भांजा उमेश दोनों रोहतक कोर्ट से पेशी से निपटकर बहादुरगढ़ पहुंचे थे। दोनों ने घर जाने के लिए बादली की तरफ जाने वाली गाड़ी को रुकवाया।

गाड़ी में बैठकर जाते समय रास्ते में प्रवीन सहित तीनों ने गाड़ी में शराब पी, जिससे प्रवीण को नशा हो गया। तब धर्मेंद्र और उसके भांजे उमेश ने बादली के नजदीक उससे गाड़ी की चाबी छीन ली और प्रवीण को जबरदस्ती पीछे बैठा दिया और उसका भांजा गाड़ी चलाने लगा। इस पर उनका आपस में विवाद हो गया। बादली-गुरुग्राम रोड केएमपी के कच्चे रास्ते के पास पहुंचने पर तीनों गाड़ी से नीचे उतरे। मामा-भांजे ने प्रवीण की हत्या कर दी। वारदात के बाद दोनों गाड़ी को लेकर मौके से भाग गए। आरोपी को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। आरोपी को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed