फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two youths were consuming drugs in a night shelter, the mayor handed them over to their families.

Jhajjar-Bahadurgarh News: रैन बसेरे में दो युवक कर रहे थे नशा, मेयर ने परिजनों को सौंपा

Tue, 25 Nov 2025 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 25 Nov 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Two youths were consuming drugs in a night shelter, the mayor handed them over to their families.
फोटो 15: सोनीपत के हिंदू कॉलेज के सामने रैन बसेरे में छापा डालने के दौरान मौजूद मेयर राजीव जैन
सोनीपत। हिंदू कॉलेज के सामने नगर निगम की ओर से स्थापित अस्थायी रैन बसेरे में रविवार रात को दो स्थानीय युवक सूखा नशा करते मिले। मेयर राजीव जैन ने इन युवकों के परिजनों एवं पुलिस को बुलाकर नसीहत दी और परिजनों को सौंप दिया। वहीं केयर टेकर आनंद को तुरंत नौकरी से हटाने के निर्देश दिए और उसी समय रैन बसेरे पर ताला लगा दिया।
विज्ञापन

मेयर राजीव जैन रविवार को अस्थाई रैन बसेरे में निरीक्षण को पहुंचे थे। रैन बसेरे में उपस्थित दो नागरिकों को वाहन में बैठाकर शनि मंदिर के समीप रैन बसेरे में शिफ्ट कर दिया और कहा कि नए कर्मचारी की व्यवस्था करके रैन बसेरे को फिर से शुरू किया जाएगा। मेयर ने बताया कि उन्हें कई दिन से सूचना मिल रही थी कि रैन बसेरे में तैनात कर्मचारी नशेड़ियों को बैठाकर नशा करवाते हैं।
विज्ञापन

दोनों युवकों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में रैन बसेरे में नजर आए तो जेल की हवा खानी पड़ेगी। सर्दी में रैन बसेरों की व्यवस्था इसलिए की जाती है ताकि कोई बेघर सड़क पर न सोये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रैन बसेरे में आने वाले हर व्यक्ति का पूरा रिकॉर्ड रखा जाए और अवांछित तत्व को प्रवेश न दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed