{"_id":"671be5df0eb0fa30c0015722","slug":"two-wrestlers-from-mandothi-and-bupnia-akhara-will-perform-jauhar-in-albania-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-110725-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: मांडोठी और बुपनिया अखाड़े के दो पहलवान अल्बानिया में दिखाएंगे जौहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: मांडोठी और बुपनिया अखाड़े के दो पहलवान अल्बानिया में दिखाएंगे जौहर
Sat, 26 Oct 2024 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 26 Oct 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 64 : साहिल, आसौदा
बहादुरगढ़। अल्बानिया के तिराना शहर में अंडर-23 वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप चल रही है। यह प्रतियोगिता 27 अक्तूबर तक जारी रहेगी। इसमें फ्री स्टाइल भारतीय कुश्ती टीम में झज्जर जिले के दो पहलवान मोहित और साहिल शामिल हैं। दोनों खिलाड़ी अल्बानिया पहुुंच गए हैं। खिलाड़ी साहिल आसौदा गांव के रहने वाले हैं और मोहित रूढ़ियावास गांव के हैं।
पहलवान साहिल मांडोठी स्थित हिंद केसरी सोनू अखाड़ा में अर्जुन अवार्डी धर्मेंद्र पहलवान से प्रशिक्षण ले रहे हैं, तो मोहित बुपनिया के जयबीर अखाड़ा में दांव-पेंच सीखते हैं। साहिल चैंपियनशिप के 79 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लेंगे। कोच धर्मेंद्र ने बताया कि साहिल दलाल होनहार पहलवान हैं, वह देश के लिए मेडल जीतेंगे। वहीं, दूसरी तरफ मोहित (65 किलोग्राम फ्री स्टाइल) गांव रुड़ियावास से हैं और भारतीय सेना में हवलदार हैं। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई मेडल जीत चुके हैं। पिछले साल अंडर-20 वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी मोहित ने स्वर्ण पदक जीता था। कोच जयवीर ने कहा कि मोहित लगातार पदक जीतकर क्षेत्र का मान बढ़ा रहे हैं। हमें पूरा यकीन है कि मोहित इस बार भी अल्बानिया में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर लाएंगे।