Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two wanted crooks arrested in murder case

हत्या केस में अति वांछित दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

Sat, 22 May 2021 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Two wanted crooks arrested in murder case
बहादुरगढ़। एसटीएफ रोहतक की टीम ने थाना आसौदा के क्षेत्र में अगस्त 2020 को हुई एक व्यक्ति की हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी करीब 10 माह से पुलिस की पकड़ से लगातार फरार चल रहे थे। दोनों मोस्टवॉन्टेड बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस महानिदेशक ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। एसटीएफ की टीम ने उपरोक्त मामले में वीरवार को अतिवांछित आरोपी गांव आसौदा के निवासी विकास उर्फ विक्की और रोहित उर्फ दादा को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एसटीएफ रोहतक की टीम के प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि एक अगस्त 2020 की देर शाम को गांव आसौदा में रविंदर उर्फ धोला निवासी गांव आसौदा की गोली मारकर हत्या कर आरोपी फरार हो गए थे। थाना आसौदा में मामला दर्ज किया गया था। अब वीरवार को एसटीएफ की ने टीम उपरोक्त मामले में अतिवांछित आरोपी गांव आसौदा के निवासी विकास उर्फ विक्की और रोहित उर्फ दादा को गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ रोहतक की टीम में खुद उनके साथ सहायक उपनिरीक्षक सज्जन सिंह, मुख्य सिपाही योगराज, मुख्य सिपाही जितेंद्र, सिपाही सचिन व गाड़ी के चालक मुख्य सिपाही सुमित भी शामिल थे। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दिल्ली के क्षेत्र से काबू किया। आरोपियों के कब्जे से मौका पर हत्या की उपरोक्त वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई। दोनों से प्राथमिक पूछताछ में वारदात के संबंध में खुलासा हुआ। आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्यवाही अपराध जांच शाखा प्रथम बहादुरगढ़ की टीम द्वारा अमल में लाई गई।
विज्ञापन

सीआईए प्रथम बहादुरगढ़ के प्रभारी ने बताया कि एसटीएफ की टीम द्वारा पकड़े गए उपरोक्त दोनों अति वांछित इनामी आरोपियों के खिलाफ सीआईए में तैनात उपनिरीक्षक विजयपाल की टीम द्वारा आगामी कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों ने गांव में आपसी विवाद की रंजिश को लेकर हत्या की उपरोक्त वारदात को अंजाम दिया था। पकड़े गए आरोपियों को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपियों से हत्या की उपरोक्त वारदात में और कौन-कौन शामिल थे, के संबंध में खुलासा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed