{"_id":"6670becb3c3e076b24046424","slug":"two-tractors-collided-one-driver-died-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-111173-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: दो ट्रैक्टर भिड़े, एक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: दो ट्रैक्टर भिड़े, एक चालक की मौत
Tue, 18 Jun 2024 04:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 18 Jun 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। खुडन से माजरा रोड पर एक ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से चलाते हुए दूसरे ट्रैक्टर चालक को टक्कर मार दी, जिसमें चालक की मौत हो गई।
खुडन निवासी नरेंद्र ने पुलिस में शिकायत दी है कि 16 जून को वह अपने काम से बाहर गया था। उसके भाई ब्रह्मप्रकाश का फोन आया कि राजेश का एक्सीडेंट हो गया है। वह तुरंत खुडन से माजरा रोड पर पहुंचा। तब तक उसके अन्य परिजन भाई राजेश को इलाज के लिए झज्जर ले जा चुके थे। मौके पर उसे पता चला कि उसका भाई राजेश और छोटा भाई बिजेन्द्र हमारे ट्रैक्टर को लेकर काम करने के लिए खेतों मे गए थे। वापस आते समय समसपुर माजरा की तरफ से एक ट्रैक्टर चालक तेज रफ्तार व गफलत लापरवाही से चलाता हुआ आया और उनके ट्रैक्टर के आगे वाले टायरों मे टक्कर मार दी उसका भाई राजेश ट्रैक्टर के नीचे दब गया। उसका भाई बिजेन्द्र खेत में था। वह दौड़कर मौके पर आया तो ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। वह पीजीआई पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसके भाई को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।