फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two thousand bags of NPK and one thousand bags of SSP fertilizer reached

दो हजार बैग एनपीके व एक हजार बैग एसएसपी खाद पहुंची

Thu, 04 Nov 2021 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Two thousand bags of NPK and one thousand bags of SSP fertilizer reached
झज्जर। गेहूं और सरसों की बिजाई के लिए कृषि विभाग की ओर दो हजार बैग एनपीके व एक हजार बैग एसएसपी किसानों के लिए मंगवाया गया है। जोकि निजी बिक्री केंद्रों पर वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन

कृषि विभाग ने किसानों की मांग को देखते हुए मुख्यालय को डिमांड भेजकर खाद की आपूर्ति करने के लिए कहा गया था। जिसके चलते एसएसपी व एनपीके खाद की सप्लाई जिले के किसानों के लिए की गई है। आगामी छह से सात नवंबर को रोहतक व झज्जर में डीएपी खाद का रैक लगने की संभावना विभाग की ओर से जताई जा रही है। रैक लगने से जिले रोहतक व झज्जर के किसानों को करीब 2600 एमटी से अधिक डीएपी खाद मिलने की उम्मीद की जा रही है। जिसके कारण किसानों को राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि सरकार की ओर से पहले तो किसानों के लिए डीएपी खाद की व्यवस्था करवाई नहीं गई। जिसके कारण सरसों की बिजाई में देरी हो रही है। डीएपी की किल्लत से किसानों में काफी रोष भी है। वहीं विभाग के अधिकारियों का कहना है कि किसानों के लिए एसएसपी व एनपीके के अलावा डीएपी खाद को मंगवाई गई है और खाद की कमी नहीं होनी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
एसएसपी व एनपीके खाद को किसानों के लिए उपलब्ध करवाया जा रहा है जोकि निजी बिक्री केंद्रों पर वितरित किया जाएगा। आगामी दिनों में डीएपी खाद को रैक लगने पर जिले को भी खाद मिलने की संभावना जताई जा रही है।
- इंद्र सिंह, उपनिदेशक, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed