फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   two smaic smugler nbw releese

स्मैक बिक्री मामले में पुलिस ने दो के खिलाफ लिए गैर जमानती वारंट

Sat, 04 Sep 2021 01:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
two smaic smugler nbw releese
स्मैक कारोबारियों पर कड़ी कार्रवाई करने की पंचायत की चेतावनी के बाद पुलिस ने नशा तस्करों पर सख्ती करने जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने बादली में स्मैक बेचने वाले विकास और संजय उर्फ बुगला के खिलाफ गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी कराया है। इसके अलावा इनकी संपत्ति अटैच कर पुलिस उसकी नीलामी भी कराएगी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक विकास तथा संजय उर्फ बुगला बादली क्षेत्र में स्मैक बेचते हैं। थाना प्रभारी बाबूलाल ने बताया कि दोनों आरोपी करीब चार माह से फरार हैं। पुलिस इनकी तलाश में लगी है। दोनों के खिलाफ दूसरी बार गैर जमानती वारंट जारी करवाए गए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों की प्रापर्टी का पता लगाकर अटैच करवाने के लिए कोशिश की जा रही है। इसके साथ ही दोनों को उद्घोषित अपराधी भी घोषित करवाया जाएगा। बता दें कि नशे की बिक्री को रोकने के लिए बादली में दो पंचायतों का आयोजन हो चुका है। पिछले माह हुई पंचायत में नशा तस्करों के साथ पुलिस के गठजोड़ के भी आरोप लगाए गए थे। उस दौरान डीएसपी राहुल देव ने पंचायत में एक माह में स्मैक कारोबारियों का सफाया करने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

एक माह में हुई दो नशा तस्करों की गिरफ्तारी
पिछले एक माह में पुलिस ने मात्र दो आरोपियों को पकड़ा है जिसमें एक दिल्ली के ढांसा गांव का रहने वाला जबकि दूसरा बादली गांव का निवासी है। दोनों आरोपियों को 10-10 ग्राम चरस के साथ पकड़ा गया। ग्रामीणों का कहना है कि बादली में धड़ल्ले से स्मैक की बिक्री हो रही है जिसमें सोनीपत और रोहतक के कारोबारियों के तार भी जुड़े हुए हैं। दिनों दिन बादली में नशे का धंधा फैल रहा है और पुलिस की ओर से कठोर कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले डेढ़ माह से बादली में 17 जगह पर पुलिस नाके लगाए गए हैं। स्मैक का धंधा करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने अब आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट हासिल किए हैं।
--बाबूलाल, एसएचओ बादली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed