नफे सिंह हत्याकांड: पुलिस ने गोवा से दो शूटर सौरव-आशीष को दबोचा, आरोपियों को दिल्ली लाया गया
हरियाणा और दिल्ल्ली पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के चलते नफे सिंह हत्याकांड के दो शूटर्स को गोवा से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को अभी दो अन्य शूटर्स की भी तलाश है।
विस्तार
इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह हत्याकांड में झज्जर पुलिस, दिल्ली की स्पेशल सेल पुलिस और एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपियों में से पुलिस ने दो को गोवा से गिरफ्तार किया गया है। इसकी पुष्टि झज्जर जिले के उच्चाधिकारियों ने की है। गिरफ्तार हुए आरोपियों की पहचान सौरव और आशीष के रूप में हुई है। गोवा से गिरफ्तार दो आरोपियों को दिल्ली लाया गया है।
#WATCH | Two accused arrested from Goa in connection with Haryana INLD chief Nafe Singh Rathee murder case were brought to Delhi. https://t.co/Szz6tks3lH pic.twitter.com/ivOZpFhKk1
— ANI (@ANI) March 4, 2024
पुलिस आरोपियों को गोवा से लेकर लौट रही है। आरोपियों से पूछताछ के बाद नफे सिंह हत्याकांड का खुलासा हो सकेगा। आरोपियों ने क्यों, किस मकसद से और किसके कहने पर नफे सिंह की हत्या की गई है। दोनों दिल्ली के नांगलोई के रहने वाले है। सूत्रों ने बताया है कि आरोपी कपिल सांगवान गैंग से जुड़े हो सकते है। बाकी दो और शूटर की तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। गिरफ्तार आरोपियों से भी इस बारे में पूछताछ की जाएगी। अधिकारियों का दावा है कि दो और आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा।
Haryana INLD chief Nafe Singh Rathee murder case | Two shooters namely Saurav and Ashish nabbed from Goa in a joint operation by Jhajjar Police, Delhi Police Special Cell and Haryana STF. Search underway to nab two more shooters: Jhajjar Police
— ANI (@ANI) March 4, 2024
नफे सिंह राठी के हत्यारों की हुई पहचान
आरोपी 25 साल पहले छोड़कर जा चुका गांव
नारनौल क्षेत्र अब एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। अब इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या में शामिल एक आरोपी नारनौल के सिरोही बहाली का रहने वाला है। हालांकि आरोपी का परिवार करीब 25 साल पहले ही गांव छोड़कर जा चुका है। जिसके बाद गांव में उनका कभी आना जाना नही हुआ। सिरोही बहाली के सरपंच लेखराज ने बताया कि करीब 25 साल पहले ही दीपक सांगवान का परिवार दिल्ली चला गया था। अब वर्तमान में वह कहां रह रहे हैं, इसकी भी अब जानकारी नहीं है। बता दें कि इससे पहले नारनौल गोगामेड़ी हत्याकांड में भी सुर्खियों में बना रहा था।
पुलिस खंगाल रही कैमरे
अधिकारियों ने बताया कि एक दिन पहले आरोपियों की कार रेवाड़ी स्थित रेलवे स्टेशन की पार्किंग से बरामद हुई थी। ऐसे में अब पुलिस की टीमें स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगालने में जुटी हुई हैं। रविवार को रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर झज्जर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली। इससे आरोपियों के रूट के बारे में सुराग लगा।
आरोपी विदेश न भागने पाएं, आरोपियों को पकड़ने के लिए गुवाहाटी, गोरखपुर और वाराणसी में ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है, जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे। सोमवार को रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जा सकता है। -डॉ. अर्पित जैन, एसपी, झज्जर।