{"_id":"66112dcc696558ceea000744","slug":"two-people-committed-suicide-in-separate-case-in-jhajjar-four-sisters-were-haunted-by-shadow-of-their-brother-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar: अलग-अलग मामलों में दो लोगों ने आत्महत्या, चार बहनों के सिर उठा भाई का साया; मजदूर ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar: अलग-अलग मामलों में दो लोगों ने आत्महत्या, चार बहनों के सिर उठा भाई का साया; मजदूर ने लगाया फंदा
Sat, 06 Apr 2024 04:41 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 06 Apr 2024 04:41 PM IST
सार
झज्जर के धौड़ गांव में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। उसका शव प्लाट में पेड़ से लटका मिला। वह खेती बाड़ी का काम करता था। वह परिवार में इकलौता कमाने वाला था।
विज्ञापन
झज्जर पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
झज्जर में अलग-अलग मामलों में दो लोगों ने आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। जानकारी के अनुसार अमादलपुर निवासी 51 वर्षीय अजीत कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। शनिवार सुबह 5 बजे उसने अपने भाई के घर जाकर वहां पर फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के बेटे यशवीर ने बताया कि उसका पिता दिहाड़ी-मजदूरी का काम करता था और कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। शनिवार सुबह उसने चाचा के घर जाकर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
वहीं धौड़ गांव में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। उसका शव प्लाट में पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जानकारी अनुसार धौड़ गांव निवासी 41 वर्षीय धर्मेंद्र अविवाहित था और खेती बाड़ी का काम करता था।
विज्ञापन
उसकी चार बहनें और एक भाई है। वह परिवार में इकलौता कमाने वाला था। उसने अपने प्लाट में लगे पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जांच अधिकारी एएसआई संजय ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि धौड़ गांव में धर्मेंद्र नामक एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। वह मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई कर शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के सौंप दिया।