{"_id":"6261bd6e7a5d5045470dcb49","slug":"two-people-arrested-for-killing-man-jhjhar-news-rtk6445285167","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में व्यक्ति की हत्या करने के आरोपी। संवाद
- फोटो : Jhjhar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव बहराणा में हुई व्यक्ति की हत्या के मामले में झज्जर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने आपसी विवाद की रंजिश में व्यक्ति की हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
थाना दुजाना के तहत आने वाली पुलिस चौकी डीघल के क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में थाना प्रबंधक दुजाना की टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रबंधक दुजाना निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि हत्या के उपरोक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी वसीम अकरम द्वारा मामले के आरोपियों को शीघ्रता से गिरफ्तार करने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। उन्होंने बताया कि गांव बरहाणा में हुई हत्या के दोनों आरोपियों को बहादुरगढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस को सूचना मिली थी कि सुरेश निवासी बरहाणा की हत्या कर दी गई है। उपरोक्त मामले में नरेश निवासी बरहाणा ने शिकायत दी थी कि उसने अपने भाई सुरेश कुमार को 19 अप्रैल की रात को धर्मेंद्र व राकेश निवासी बरहाणा के साथ जाते हुए देखा था। 20 अप्रैल को सुबह तलाश की गई तो पता चला कि उसके भाई का शव मंदिर के सामने सड़क पर पड़ा है। उसके सिर व मुंह पर काफी चोट के निशान थे। जतिन व जोगेंद्र की 19 अप्रैल को उसके भाई के साथ कहासुनी हुई थी। उपरोक्त दोनों ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या की है। थाना दुजाना की टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों की पूछताछ में पहचान जोगेंद्र उर्फ जगमिंदर उर्फ छोटू व जतिन दोनों निवासी गांव बरहाणा, जिला झज्जर के तौर पर की गई। पकड़े गए दोनों आरोपियों ने प्राथमिक पूछताछ में हत्या के उपरोक्त मामले का खुलासा किया।