फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   two patee fight for election

चुनाव में जीत पर तानाकसी, जमकर चले ईंट-पत्थर

Thu, 14 Jan 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर Updated Thu, 14 Jan 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
two patee fight for election
 पंचायत चुनाव के दौरान हुई रंजिश में बुधवार को गांव सिलानी में दो गुट आपस में भिड़ गए। जीत को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों के ताना कसने करने पर हुए विवाद में करीब आधे घंटे तक दोनों पक्षों की तरफ से जमकर ईंट-पत्थर बरसाए गए। हमले में कई व्यक्तियों को चोटें आई हैं, जिनमें से 2 महिलाओं समेत पांच घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। दोनों पक्षों में मतदान के दिन भी वोट को लेकर कहासुनी हुई थी, लेकिन तब ग्रामीणों ने समझा-बुझाकर मामला निपटा दिया था।
विज्ञापन





गांव सिलानी जालिम में 10 जनवरी को मतदान हुआ था। सरपंच का पद यहां महिला के लिए आरक्षित था। 77 वोटों से अंजली पत्नी कुलदीप चुनाव जीत गई। इसमें दूसरे स्थान पर शर्मिला, जो कि 77 वोटों से हार गई और तीसरे स्थान पर सरिता रही। वोट को लेकर कुछ परिवारों में रंजिश शुरू हो गई। मतदान के दिन आपसी कहासुनी हो गई थी। बताया गया है कि बुधवार को दो गुटों में इसी को लेकर झगड़ा हो गया।
विज्ञापन




 रामेश्वर के घर महिला कमलेश अकेली थी, तो आरोप है कि गांव के दो-तीन लोगों ने घर में घुसकर कमलेश पर डंडों से हमला बोल दिया। उसके सिर में गंभीर चोट आई। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर झगड़े को शांत करा दिया। मामले को शांत करा कर ग्रामीण अभी अपने घरों में पहुंचे ही थे कि दोनों पक्षों के लोग घरों की छतों पर चढ़ गए और ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। करीब आधे घंटे तक दोनों ओर से ईंट-पत्थर बरसाए गए। झगड़े में एक पक्ष के कमलेश, रामेश्वर व सोनू और दूसरे पक्ष के दीपक व रोहित घायल हो गए। इनमें रोहित को अस्पताल में दाखिल कराया गया। दूसरी तरफ कमलेश के सिर में आई चोटों से उसे कई टांके लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-पक्ष एक
घायल रामेश्वर और इनके परिवार की महिला अनीता ने बताया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने दस जनवरी की चुनावी रंजिश के चलते उनके परिजनों के साथ झगड़ा किया था और चुनाव के बाद सबक सिखाने की धमकी दी थी। चुनाव में उनके पक्ष का उम्मीदवार हार गया था। जिसके चलते जीत दर्ज करने वाले उम्मीदवार के सहयोगियों की तरफ से उन पर कटाक्ष किए गए। विरोध करने पर घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की गई। उन पर पत्थर भी बरसाए गए।



वर्जन-पक्ष दूसरा
घायल रोहित ने बताया कि दूसरे पक्ष का युवक उनकी तरफ छुरी लेकर आया और हमला कर दिया। उसके हाथ में छुरी लगने से चोट आई। इसके बाद आरोपी सर्विस रिवॉल्वर दिखाता हुआ परिजनों के साथ घर की छत पर चढ़ गया और उन पर ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए।

वर्जन-पुलिस
गांव सिलानी जालिम में चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में टकराव की सूचना के बाद वे पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे थे। दोनो पक्षों के घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
-सतबीर सिंह, सब इंसपेक्टर


वर्जन-सरपंच पक्ष
महिला सरपंच अंजली के पति कुलदीप ने बताया कि गांव में दो पक्षों में विवाद हुआ, लेकिन इसका उनके चुनाव के साथ कोई संबंध नहीं है। दोनों पक्षों से ग्रामीण बातचीत कर पंचायत के स्तर पर ही मामले को निपटाने का प्रयास हो रहा है। गांव में भाईचारा कायम है ओर इसे खराब नहीं होने दिया जाएगा।


पंचायत चुनाव : डीसी आज बरहाणा में
झज्जर। बेरी, साल्हावास व मातनहेल खंड में होने वाले दूसरे चरण के पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के मद्देनजर 14 जनवरी को जिला निर्वाचन अधिकारी (पं.) एवं डीसी अनीता यादव विभिन्न गांवों के मतदान केंद्रों का दौरा करेंगी। एसपी सुमित कुमार भी उनके साथ होंगे। डीसी सुबह 10 बजे से गांव बरहाणा, डीघल, लकडिय़ा, दूबलधन, सिवाना, मातनहेल, बिरोहड़, झामरी, झाड़ली, बहु व खानपुर खुर्द का दौरा करेंगी और ग्रामीणों से रूबरू हो चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए ग्रामीणों से अपील करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed