{"_id":"6748baddb4e43461040d9144","slug":"two-parties-fight-while-plowing-the-field-case-registered-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1002-115979-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: खेत में जुताई के समय दो पक्षों में झगड़ा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: खेत में जुताई के समय दो पक्षों में झगड़ा, केस दर्ज
Fri, 29 Nov 2024 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 29 Nov 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
बेरी।
थाना बेरी के अंतर्गत आने वाले गांव ढराणा में खेत में जुताई करने गए दो पक्षों में झगड़ा हो गया। खेत में दोनों पक्षों में बीच-बचाव होने के बाद घर आकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर डंडे से वार किए और सिर फोड़ दिया।
पुलिस को दी शिकायत में गांव ढराणा निवासी सुरेंद्र ने बताया कि उसका भाई संदीप खेत में जुताई करने के लिए गया हुआ था। खेत में जुताई करते समय संदीप व सुभाष का झगड़ा हो गया, जिसमें बिजेंद्र ने बीच बचाव करवा दिया। बाद में सुभाष अपने परिवार के सदस्यों के साथ संदीप के घर पर आया और संदीप के सिर में चोट मारी व भतीजे कार्तिक पर डंडे से हमला कर दिया। हमले में घायलों को दुबलधन के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उपचार देकर छुट्टी दे दी गई। जांच अधिकारी आजाद सिंह ने बताया कि गांव ढराणा में खेत में जुताई को लेकर पक्षों में झगड़ा होने की शिकायत मिली थी। झगड़े में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों को चोटें मारी है। मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है।