{"_id":"67032c3c38116fab0d05a5f6","slug":"two-killed-one-injured-in-motorcycle-collision-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-114404-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: मोटरसाइकिल की भिड़ंत में दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: मोटरसाइकिल की भिड़ंत में दो की मौत, एक घायल
Mon, 07 Oct 2024 06:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 07 Oct 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
साल्हावास(झज्जर)। झज्जर-बहुझोलरी स्थित रुडियावास गांव के पेट्रोल पंप के पास शनिवार को दो मोटरसाइकिलों में टक्कर हो गई। इससे एक बुजुर्ग और युवक की मौत हो गई। हादसे में एक घायल हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस को दी गई शिकायत में चरखी दादरी के निमली गांव निवासी राहुल ने बताया है कि उसके ससुर रईया गांव निवासी देवेंद्र एनटीपीसी झाड़ली में सीआईएसएफ में एएसआई के पद पर कार्यरत थे। वह शनिवार को ड्यूटी करके अपने घर जा रहे थे। ससुर ने उसे सामान लेने के लिए रुडियावास पेट्रोल पंप के पास बुलाया।
वह लगभग दो बजे पेट्रोल पंप के पास पहुंचा। देखा कि एक मोटरसाइकिल से दो व्यक्ति मातनहेल से झाड़ली की तरफ जा रहे थे। उसके ससुर की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इससे ससुर सड़क पर गिर गए। उन्हें काफी चोट आई। दूसरी मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक भी गिर गए। हादसे में मोटरसाइकिल के चालक की मौके पर मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल झज्जर भिजवाया। मृतक की पहचान 46 वर्षीय राजबीर पुत्र महावीर निवासी खोरड़ा के तौर पर हुई।
विज्ञापन
मोटरसाइकिल सवार दूसरे युवक को नागरिक अस्पताल झज्जर भिजवाया गया, जहां उसकी पहचान बिजेंद्र पुत्र रामफल निवासी खोरड़ा के तौर पर हुई। वहीं दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार सीआईएसएफ के एएसआई देवेंद्र को परिजन निजी अस्पताल ले गए। झज्जर के एक निजी अस्पताल से रईया निवासी देवेंद्र को दिल्ली के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।