{"_id":"60db737d8ebc3ec90c2740ad","slug":"two-killed-in-car-trolley-collision-case-registered-against-driver-jhjhar-news-rtk615310649","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार व ट्राले की टक्कर में दो युवकों की मौत, ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार व ट्राले की टक्कर में दो युवकों की मौत, ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर। बहु झोलरी मार्ग पर खानपुर खुर्द व बहु गांव के बीच खोरड़ा मोड़ के गांव के पास मंगलवार की अल सुबह एक कार व ट्राले की टक्कर हो गई। इस दौरान कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना राहगीरों की तरफ से पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। राहगीरों के सहयोग से दोनों के शवों को करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद गाड़ी से बाहर निकाला गया और पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के सामान्य अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को शवों को सौंप दिया है।
पुलिस के अनुसार गोरिया गांव निवासी गोपी राम पुत्र शेर सिंह ने बताया कि उनका लड़का अजय अपने पड़ोसी जसवीर पुत्र हवा सिंह के साथ सोमवार की रात को किसी काम से चरखी दादरी गए थे। वे देर रात तक वापस नहीं आए और मंगलवार की सुबह उन्हें सूचना मिली कि हादसे में जसवीर (23) पुत्र हवा सिंह व अजय (21) पुत्र गोपी राम की मौके पर मौत हो गई है। जब वे मौके पर पहुंचे तो दोनों के शव कार के अंदर थे। उनका कहना है कि चालक की सीट पर जसवीर व साथ वाली सीट पर अजय का शव पड़ा था। पुलिस ने दोनों के शवों को कार से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल झज्जर भिजवाया। ट्राला चालक घटना के बाद ट्राले को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया है। साल्हावास पुलिस थाना प्रभारी रामकरण ने बताया कि बहुझोलरी मार्ग पर खोरड़ा मोड के पास एक ट्राले व कार की टक्कर होने की सूचना मिली थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कार सवार दो लोगों की मौत हो गई थी। ट्राला चालक मौके से भाग गया था। मामला दर्ज किया गया। शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस ने चालक की तलाश शुरू कर दी है।
घटना के बाद बनी रही जाम की स्थिति
कार और ट्राले की टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क के बीच में होने के कारण वाहनों को निकलने का रास्ता नहीं बचा। पुलिस ने शवों को गाड़ी से बाहर निकलवा कर वाहनों को सड़क के बीच से हटवाया और यातायात का सुचारु करवाया। उसके बाद ही वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
एकलौते पुत्र थे दोनों
परिजनों के अनुसार दोनों अपने माता-पिता के एलौते पुत्र थे। अजय की एक बहन बताई जा रही है। जसवीर पेशे से गाड़ी चालक का कार्य करता था और उसका साथी अजय उसके साथ दादरी गया हुआ था। मंगलवार की सुबह चरखी दादरी से लौटते समय उनकी कार व ट्राले की टक्कर हो गई।
वर्जन
पुलिस प्रशासन की तरफ से बड़ी गाड़ियों के चालान कम किए जाते हैं। इनके चालान ओवर लोड आदि के आरटीए स्टॉफ करता है। इसके अलावा संबंधित पुलिस थानों की टीमें करती हैं। यातायात पुलिस शहरी क्षेत्र में चालान करती है। अब शहरी क्षेत्र में ओवर स्पीड आदि के चालान और अधिक काटे जाएंगे, जिससे हादसों को काबू किया जा सके।
- सुखबीर सिंह, शहर यातायात प्रभारी, झज्जर।