फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two injured in road accident

तीन डंपर व ट्रकों की टक्कर में दो घायल, रोहतक पीजीआई रेफर

Mon, 19 Jul 2021 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Two injured in road accident
शहर के बाईपास पर कोसली मोड़ के पास तीन ट्रकों व डंपर की टक्कर हो गई। जिसमें 2 चालक घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुष्पेंद्र कुमार डंपर लेकर गाजियाबाद से चरखी दादरी जा रहा था और ओम प्रकाश सीमेंट लेकर झाड़ली से दिल्ली जा रहा था। जब वे शहर के बाईपास पर पहुंचे तो कोसली मोड़ के पास दोनों की टक्कर हो गई। टक्कर में पुष्पेंद्र व ओमप्रकाश घायल हो गए। वहीं उनके खड़े ट्रक में दूसरे डंपर चालक धनिक लाल यादव ने भी टक्कर मार दी। हालांकि वह घटना में बाल-बाल बच गया। ओम प्रकाश व पुष्पेंद्र को घायल अवस्था में एंबुलेंस की सहायता से राहगीरों ने सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस टीम रोहतक पीजीआई में घायलों के बयान लेने के लिए गई हुई है। बयान दर्ज होने के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - नरसिंह, पुलिस थाना शहर, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed