{"_id":"7b098785b0c9432e2d1aeccc3e208c9e","slug":"two-friends-slip-lives-by-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर दो दोस्तों ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से कटकर दो दोस्तों ने दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़ (बेरी)
Updated Sun, 26 Jul 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-रोहतक रेलवे ट्रैक पर खरावड़ के नजदीक दो दोस्तों ने एक साथ अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। रात के समय उन्हाेंने किसी ट्रेन के आगे कूदकर यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
घटना के पीछे के कारणों की बहादुरगढ़ राजकीय रेलवे पुलिस जांच कर रही है। दोनों के शवों को शनिवार को पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एएसआई महेंद्र कुमार ने बताया कि दूबलधन निवासी दीपक व मंजीत गहरे दोस्त थे। उन्होंने परिजनों के हवाले से बताया कि दीपक व मंजीत शुक्रवार को गांव में ही वॉलीबाल खेलने के बाद घूमने की बात कहकर निकले थे, लेकिन घर नहीं लौटे।
विज्ञापन
शनिवार के उनके शव खरावड़ रेलवे स्टेशन के आउटर पर अप लाइन पर क्षत-विक्षत हालत में मिले। मृतक मंजीत के पास मिले आई कार्ड व फोन के आधार पर उनकी पहचान आसानी से हो पाई। रेलवे ट्रैक पर दो युवकों के शव पड़े होने की सूचना पर रोहतक जीआरपी पुलिस भी मौके पर पहुंची।
जांच में घटना बहादुरगढ़ जीआरपी थाना के अधीन आने का पता चला। इसके बाद बहादुरगढ़ से पुलिस मौके पर पहुंची और रोहतक से एफएसएल टीम को बुलाया गया। जीआरपी थाना प्रभारी अमरनाथ ने बताया कि दीपक विवाहित, जबकि मंजीत अविवाहित था।
कई माह पहले दीपक की पत्नी की अज्ञात कारणों के चलते मौत हो गई थी, उसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान था और फिलहाल अदालत से जमानत पर था। युवकों की मौत पूरे दिन गांव में चर्चा का विषय बनी रही।