फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two Devotees died in road accident in Jhajjar of Haryana

Accident In Jhajjar: टायर फटने से कार पलटी, दो महिला श्रद्धालुओं की मौत, 8 घायल

Tue, 19 Jul 2022 08:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 19 Jul 2022 08:22 PM IST
सार

सैनीवास धाम से लौटते वक्त गुरुग्राम रोड पर दुलीना पुलिस चौकी के पास हादसा हुआ। सभी श्रद्धालु जिले के बामडौला के रहने वाले हैं। झाड़ा लगवाने सैनीवास धाम गए थे।

विज्ञापन
Two Devotees died in road accident in Jhajjar of Haryana
हरियाणा के झज्जर में सड़क हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

झज्जर में गुरुग्राम रोड पर दुलीना पुलिस चौकी के पास श्रद्धालुओं से भरी एक कार का पिछला टायर फटने से कार सड़क पर पलट गई। उसमें सवार 2 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक 10 वर्षीय बच्चे सहित 8 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


जिले के बामड़ौला गांव से एक इको गाड़ी से भोपाल सिंह पुत्र ताराचंद, चालक मनजीत पुत्र भूप सिंह, शीला पत्नी तेजपाल, दस साल का जतिन पुत्र तेजपाल, प्रिया पुत्री कमल सिंह, चंचल पत्नी महेंद्र सिंह, रेखा पत्नी सुंदर, ओमपति पत्नी संतराम, ऊषा पत्नी जयसिंह, ओमपति पत्नी रामफल कुल 10 लोग सैनीवास धाम में बुलेट बाबा के यहां झाड़ा लगवाने गए थे।  
विज्ञापन


शाम करीब 3 बजे वापस लौटते वक्त दुलीना पुलिस चौकी के पास गाड़ी का पिछला टायर फट गया। टायर फटने से कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गई। घटना में ओमपति पत्नी संतराम और ऊषा पत्नी जयसिंह की मौत हो गई जबकि बाकी सभी आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीन घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर का दिया है।


सभी घायलों अस्पताल पहुंचा दिया गया है। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। - जयवीर सिंह, निरीक्षक, सद थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed