{"_id":"65cbd0ce55097adf1704775d","slug":"two-day-saptarang-program-organized-on-spring-festival-jhjhar-news-c-200-1-bgh1003-105505-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: वसंत-महोत्सव पर द्वि-दिवसीय सप्तरंग कार्यक्रम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: वसंत-महोत्सव पर द्वि-दिवसीय सप्तरंग कार्यक्रम आयोजित
Wed, 14 Feb 2024 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 14 Feb 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
सप्तरंग कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति देती एक छात्रा।
बादली। चौधरी धीरपाल राजकीय महाविद्यालय बादली में वसंत महोत्सव पर द्वि-दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम सप्तरंग का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी डॉक्टर विजय सिंह व सह-सचिव निशा मलिक ने इसमें अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डाॅ. दलबीर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।
आयोजन में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। इसमें पोस्टर मेंकिंग, स्लोगन, शायरी, कविता, गायन, एकल व समूह नृत्य आदि में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। पोस्टर मेंकिंग में जयंत और दीप्ती प्रथम, भारती और आकाश द्वितीय, सार्थक जयंत व चांदनी तृतीय रही। स्लोगन लेखन में कीर्ति बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रथम, कीर्ति एमए भूगोल उत्तरार्द्ध की छात्रा द्वितीय व भारती एमए भूगोल की छात्रा तृतीय रही। शायरी में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र जयंत प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा इंदू द्वितीय व बीए द्वितीय भूगोल ऑनर्स की छात्रा शावी तृतीय स्थान पर रही। कविता में विनीता बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रथम व जयंत बीए द्वितीय वर्ष का छात्र द्वितीय रहा। गायन में बी-काॅम द्वितीय वर्ष का छात्र अनमोल प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा इंदू द्वितीय व बीए तृतीय वर्ष की छात्रा आशा तृतीय स्थान पर रही। एकल नृत्य में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा हेमलता प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष का छात्र हर्ष द्वितीय व बीए भूगोल ऑनर्स की छात्रा नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समूह नृत्य में नेहा का ग्रुप प्रथम, मानसी का ग्रुप द्वितीय व अंजू का ग्रुप तृतीय रहा। अंत में उप-प्राचार्य आनंद कादियान ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर मीर सिंह, डॉक्टर पूनम, शर्मिला, डॉक्टर उर्मिला, पूनम शर्मा, डॉक्टर मंजीत, रवींद्र, डॉक्टर नवीन, राकेश, रमेश, डॉक्टर पूनम रानी, डॉक्टर समता, डॉक्टर बेबी, आशा, आरती, मंजीत, सुभाष, डॉक्टर संजय, जयश्री आदि मौजूद रहे।